गोल्ड का नया रिकॉर्ड, 1 लाख रुपए पार
नई दिल्ली. 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम आज यानी, मंगलवार 22 अप्रैल को पहली बार 1 लाख रुपए पर पहुंच गया है। इस दिन पहले सोमवार को सोने की कीमत 96670 थी। इधर चांदी की कीमत 342 गिरकर 95900 प्रति किलो हो गई है। सोमवार को चांदी का भाव 96242 प्रति किलो था। चांदी ने 28 मार्च को 100934 का ऑल टाइम हाई बनाया था।
सोने में तेजी के 3 कारण
अमेरिका की टैरिफ पॉलिसी के कारण ट्रेड वॉर का खतरा बढ़ गया है। इससे इकोनॉमी के बढ़ने की रफ्तार धीमी हो सकती है। ग्लोबल मंदी की आशंका भी बढ गई है। ऐसे में लोग सोने में अपना निवेश बढ़ा रहे हैं। मंदी के समय सोने को सुरक्षित निवेश माना जाता है।
डॉलर के मुकाबले रुपए के कमजोर होने से सोने की कीमतों में तेजी आई है। ऐसा इसलिए क्योंकि जब रुपया कमजोर होता है तो इसे इंपोर्ट करने में ज्यादा पैसे खर्च होते हैं। इस साल रुपए में लगभग 4 प्रतिशत की गिरावट आई है, जिससे सोने की कीमतों पर दबाव बढ़ गया है।
शादियों का मौसम शुरू हो गया है, ऐसे में सोने के गहनों की मांग बढ़ रही है। मुंबई, दिल्ली और चेन्नई जैसे शहरों में ज्वेलर्स ने बताया कि ऊंची कीमतों के बावजूद बिक्री में तेजी है, क्योंकि लोग सोने को निवेश और समृद्धि के प्रतीक के रूप में देखते हैं।

