कार बम धमाका, 30 सुरक्षाबलों की मौत व 24 से अधिक घायल
गजनी. अफगानिस्तान में शांति बहाली को लेकर तालिबान के साथ वार्ता जारी है लेकिन तमाम कोशिशों के बाद भी हमलों का सिलसिला नहीं थम रहा है। अब अफगानिस्तान के मध्य प्रांत गजनी में एक बड़े हमले को अंजाम दिया गया। गजनी में रविवार को हुए एक कार बम विस्फोट में 30 सुरक्षाबलों की मौत हो गई जबकि 24 से अधिक घायल हो गए और सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अधिकारियों ने बताया कि हताहतों की संख्या बढ़ सकती है, गजनी के प्रांतीय अस्पताल के निदेशक बाज मोहम्मद हेमत ने बताया कि 30 शव और 24 घायल लोगों को अस्पताल लाया गया है और सभी पीडि़त सुरक्षाकर्मी है। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि अफगान सेना के एक विंग सार्वजनिक सुरक्षाबल के परिसर को निशाना बनाकर यह हमला किया गया। अधिकारियों ने बताया कि इस धमाके के कारण परिसर के आसपास मौजूद नागरिक आवासों को भी काफी नुकसान पहुंचा है और इसमें काफी लोग हताहत हो सकते है।

