एंटी माफिया अभियान- गुण्डे धरम का मकान बुलडोजर से हटाया
इन्दौर. गुण्डों के खिलाफ सरकार द्वारा चलाये जा रहे एंटी माफिया अभियान इन्दौर में रविवार को भी जारी है निगम का मदालखत दस्ता सुबह दल बल के साथ कार्यवाही करने एरोड्रम थाना क्षेत्र के नयापुरा पहुंचा। यहां इलाके के गुण्डे धरम ठाकुर के अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाया गया।
धरम पर अलग-अलग थानों में एक दर्जन से अधिक अपराध दर्ज हैं। कार्यवाही के दौरान महिलाओं ने हंगामा किया हाथ जोड़े, आंसू भी निकले, लेकिन कार्यवाही जारी रही। कार्यवाही के दौरान 2 तलवार और एक चाकू भी बरामद हुआ। कार्यवाही के लिये निगम और पुलिस के 100 से ज्यादा लोग लगे। नगरनिगम अपर आयुक्त देवेन्द्र सिंह ने बताया कि यह पुलिस प्रशासन और निगम की गुण्डों के खिलाफ संयुक्त कार्यवाही है। गुण्डे धरम के लगीाग 2 हजार वर्गफीट मेंबने मकान को गिराया है। इन्होंने यहां की लगभग 2 एकड़ सरकारी जमीन पर कब्जा कर रखा था। इनकी गुण्डागर्दी ऐसी थी कि यहां से निकलने वाले लोगों को भी निकलने से रोक रहे थे।

