कार पलटने से 3 लोगों की मौत, महाकाल से दर्शन कर लौट रहे थे
गुना. मध्यप्रदेश में 2 अलग-अलग सड़क हादसों में 6 लोगों की मौत हो गयी। जबकि एक अन्य हादसे में 5 लोग घायल हो गये। सबसे पहले बात गुना में हुए एक्सीडेंट की, यहां उज्जैन में महाकाल के दर्शन करने के बाद लौट रहे परिवार की कार डिवाइडर से टकराकर पलट गयी। इस हादसे में कार सवार दम्पत्ति और उनके साथ आये एक युवक की मौत हो गयी। वहीं कार चला रहा दम्पत्ति का बेटा घायल हो गया है।
एक्सीडेंट बीनागंज में नेशनल हाइवे-46 पर सोमवार सुबह 5.30 बजे हुआ था। ललितपुर जिले के गाडि़यां गदयाना के रहने वाले अशोक 65, पुत्र अशर्फीलाल श्रीवास्तव पत्नी विनीता श्रीवास्तव और बेटे अभिषेक 38, के साथ उज्जैन महाकाल दर्शन करने के लिये गये थे और साथ में पड़ोसी मनोज पिता गौरीशंकर पांडे भी थे। सभी कार () से वापिस लौट रहे थे।

