शातिर चोरों से लगभग 22 लाख 50 हजार रूपये की ज्वेलरी जब्त
ग्वालियर।.फरियादी सतेन्द्र सिंह कुशवाह निवासी कृष्णानन्द की बगिया, शर्मा फार्म रोड चार शहर का नाका हजीरा ग्वालियर के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि 4 जून की रात करीव 10 बजे मेरे पिता मकान में ताला लगा कर मेरी बहन के घर पीएचई कालोनी चले गये थे और वह उज्जैन से रात्रि करीब 01.45 बजे घर आया तो देखा कि दरवाजे का ताला टूटा हुआ था, जब घर में अन्दर जाकर देखा तो कोई अज्ञात चोर घर से सोने-चांदी के जेवरात चेारी कर ले गया है।
पुलिस टीम द्वारा मौके पर जाकर देखा तो बताये हुलिया का व्यक्ति मनोरंजनालय पार्क के पास, हजीरा चौराहा पर मोटर साइकिल लिये खड़ा दिखा। जिसने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस टीम द्वारा घेराबन्दी कर उसे पकड़ लिया गया। जिससे नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम शाबुद्दीन उर्फ शाहरुख काजी पुत्र हबीबुद्दीन काजी उम्र 19 साल नि. ग्राम बराह थाना पुरानी छावनी ग्वालियर का होना बताया। पुलिस द्वारा उसके पास मौजूद बैग को चेक किया तो उसमे सोने चांदी के जेवरात रखे पाये गये। जेवरात के संबंध में पूछने पर उसके द्वारा पहले पुलिस टीम को गुमराह करने का प्रयास किया गया लेकिन गहनता से पूछताछ करने पर उसने बताया कि 10 दिन पूर्व कृष्णानन्द की बगिया में की गयी चोरी का सामान है जिसे वह बेचने के लिये आया था। पकड़े गये आरोपी से उसके साथियों के संबंध में पूछताछ करने पर उसने बताया कि अपने साथी हारिश पुत्र आविद खान उम्र 23 साल नि. ग्राम बराह थाना पुरानी छावनी ग्वालियर के साथ मकान का ताला तोड़कर गोदरेज की अलमारी से सोने चांदी के जेवरात एवं नगदी, हाथ घड़ी चोरी की थी,17 जून को गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गये दूसरे आरोपी से चोरी का बाकी ज्वेलरी पुलिस रिमाण्ड प्राप्त कर बरामदगी की कार्यवाही की जाना है। हारिश पुत्र आविद खान उम्र 23 साल नि. ग्राम बराह थाना पुरानी छावनी ग्वालियर (पूर्व के भी चोरी के अपराध है)
बरामद ज्वलेरी
तीन सोने के हार, दो सोने के कडे, चार सोने की चूडियां, एक सोने का मंगलसूत्र, दो सोने की चेन, तीन जोड़ी सोने की झुमकी, पाँच सोने की अंगूठी, एक सोने का पेण्डल, तीन जोडी सोने टॉप, एक जोडी सोने की लटकन, दो जोड़ी सोने की बालियां, तीन कान के फूल सोने के – सोने के बरामद जेवरात का कुल बजन 310 ग्राम एवं छः चांदी के सिक्के, चार जोड़ी चांदी की पायल, चौदह जोड़ी चांदी के विछिया कुल चांदी का सामान 350 ग्राम कुल जप्त ज्वेलरी सोने-चांदी जेवरात कीमती करीव 22 लाख 50 हजार रुपये। एवं चोरी की बारदात में प्रयुक्त एचएफ डीलेक्स मोटर साइकल क्रमांक एमपी07-जेडडी-8114।

