LatestNewsराजनीतिराष्ट्रीय

कलेक्टर ने कम्पू खेल परिसर पहुँचकर लिया खेलो इंडिया यूथ गेम्स की तैयारियों का जायजा

ग्वालियर में 31 जनवरी से 11 फरवरी तक होंगे खेलो इंडिया यूथ गेम्स
ग्वालियर ऐतिहासिक नगरी ग्वालियर में राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता “खेलो इंडिया – यूथ गेम्स” की तैयारियाँ जोरों पर हैं। कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने शुक्रवार को कम्पू खेल परिसर पहुँचकर खेलो इंडिया यूथ गेम्स से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही सभी व्यवस्थायें युद्ध स्तर पर और अंतर्राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
ग्वालियर में खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आयोजन 31 जनवरी से 11 फरवरी तक होने जा रहा है। ग्वालियर को हॉकी, बैडमिंटन, जिम्नास्टिक व मार्शल आर्ट खेल कलरीपयट्टु की मेजबानी मिली है। ग्वालियर के अलावा 30 जनवरी से 11 फरवरी तक प्रदेश के अन्य शहरों में भी खेलो इंडिया यूथ गेम्स के तहत विभिन्न खेल प्रतियोगिताएँ आयोजित होंगीं। खेलो इंडिया यूथ गेम्स में देश भर के शीर्षस्थ खिलाड़ी भाग लेंगे।
कम्पू खेल परिसर की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के बाद कलेक्टर ने आमखो बस स्टेण्ड होकर कम्पू खेल परिसर तक निर्माणाधीन सड़क का शेष काम भी जल्द से जल्द पूर्ण करने के निर्देश भी इस मौके पर दिए। स्मार्ट सिटी की सीईओ श्रीमती नीतू सिंह ने कहा कि सड़क का शेष काम 20 जनवरी तक पूरा हो जायेगा।
सेल्फी प्वॉइंट पर खिंचवाई फोटो और खेलो इंडिया की ब्रांडिंग में मांगा सहयोग
कम्पू खेल परिसर में हॉकी व बैडमिंटन प्रतियोगिता की तैयारी और आवास व्यवस्था का जायजा लेने से पहले कलेक्टर ने साथी अधिकारियों के साथ खेल परिसर में बने सेल्फी प्वॉइंट पर फोटो खिंचवाई। साथ ही शहरवासियों से खेलो इंडिया यूथ गेम्स की ब्रांडिंग करने में सहयोग करने की अपील की।
कम्पू खेल परिसर में एलएनआईपीई में होंगे खेलो इंडिया यूथ गेम्स
खेलो इंडिया यूथ गेम्स के तहत कम्पू खेल परिसर (मध्यप्रदेश हॉकी अकादमी) में हॉकी व बैडमिंटन तथा एलएनआईपीई में जिम्नास्टिक व मार्शल आर्ट कलरीपयट्टु की प्रतियोगितायें होंगीं। कम्पू खेल परिसर स्थित बैडमिंटन अकादमी में 31 जनवरी से 03 फरवरी तक बैडमिंटन प्रतियोगितायें होंगीं। इसी तरह एलएनआईपीई के मल्टीपर्पज हॉल में एक से पाँच फरवरी तक जिम्नास्टिक प्रतियोगिता होगी। कम्पू खेल परिसर में 4 से 10 फरवरी तक हॉकी प्रतियोगिता होगी। एलएनआईपीई के मल्टीपर्पज हॉल में 8 से 10 फरवरी तक मार्शल आर्ट कलरीपयट्टु खेल में देश भी से आए खिलाड़ी अपनी प्रतिभा दिखायेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al pusulabet pusulabet holiganbet matbet betcio galabet betplay betzula meritking grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet güncel giriş grandpashabet grandpashabet güncel grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet giriş grandpashabet kavbet kavbet giriş mavibet giriş betasus asusagirin betpas betpas giriş casibom casibom giriş kingroyal kingroyal giriş lunabet kulisbet holiganbet padisahbet holiganbet casibom casibom giriş casibom güncel giriş betpas kingroyal güncel giriş bahiscasino ikimisli hilbet betcio betplay betcio setrabet atlasbet perabet perabet giriş perabet perabet giriş perabet perabet giriş perabet perabet giriş tambet betbey esbet cashwin betpuan sonbahis wbahis amkbet betewin ibizabet