एसएएफ का जिला पुलिस बल में संविलियन करने की मांग को लेकर गृहमंत्री से मिले परिवारजन
डबरा. विशेष सशस्त्र बल (SAF) के कर्मचारियों और उनके परिवार के सदस्यों ने शुक्रवार की दोपहर में गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा को ज्ञापन सौंपा है। SAF के परिवार के सदस्यों ने मांग की है कि मध्यप्रदेश सशस्त्र पुलिस बल का जिला बल में संविलियन किया जाये। इस अवसर पर उन्होंने यह भी अवगत कराया है कि सशस्त्र पुलिस बल व जिला बल के बीच सामंस्य बढ़ेगा। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा SAF के कर्मचारियों व उनके परिवार के सदस्यों को आश्वासन दिया है कि उनकी मांगों को वह सीएम तक पहुंचाकर उस पर चित कार्यवाही करने का प्रयास करेंगे।
विशेष सशस्त्र बल के कर्मचारियों और परिवार के सदस्यों ने शुक्रवार को दोपहर में एक साथ डबरा में मध्यप्रदेश के गृहमंत्री से मिलकर ज्ञापन सौंपा है। प्रदेश कि गृहमंत्री के SAF परिवार के सदस्यों ने बताया कि वह काफी समय से अपनी मांगों को लेकर आवाज उठा रहे हैं। लेकिन अभी तक सुनवाई नहीं हुई है। एसएएफ के कर्मचारियों और परिवार के सदस्यों द्वारा एमपी के गृहमंत्री को दिये गये ज्ञापन में मांग की गयी है।
SAF के परिवारजनों की मांगें
पुलिस के ऐसे शासकीय सेवक जिन्होने 05 वर्ष की सेवा पूर्ण कर ली हो, उनको जिला बल में शामिल किया जाए, जिससे विसबल (SAF) और जिला बल के बीच सामंजस्य हो सके। साथ ही भेद-भाव की भावना पूर्ण रूप से समाप्त की जा सके। इससे शासन को किसी प्रकार का आर्थिक बोझ भी नहीं अाएगा।
मध्यप्रदेश राज्य में होने वाली समस्त पुलिस की भर्तीयों में प्रारंभिक चरण में जवान को विसबल विभाग में पदस्थापना की जाए, तत्पश्चात् अन्य विभाग जैसे- जिला बल, विशेष शाखा, जीआरपी में पदानुसार इनकी पदस्थापना होनी चाहिये, जिससे बल की कमी को दूर किया जा सकता है तथा कानून व्यवस्था की स्थिति को और अत्यधिक सुदृढ़ बनाया जा सकता है।
मध्यप्रदेश में आरक्षक भर्ती परीक्षा 2012 से व्यापमं द्वारा ली जा रही है, जिसमें जिला पुलिस अथवा सशस्त्र पुलिस में भर्ती करने की पूरा मापदण्ड एवं प्रक्रिया एक ही है, परन्तु बाद में इन्हें दो भागों में बांटकर अलग-अलग कर दिया जाता रहा है।
विसबल का कर्मचारी जिस दिनांक से भर्ती होता है, उस दिनांक से ही निरंतर अलग-अलग स्थानों पर ड्यूटी के लिए मूवमेंट करता रहता है । साथ ही ड्यूटी अधिक होने से विसबल के कर्मचारी का मानसिक शक्ति का निरंतर हास होता है ।
अन्य राज्य में विसबल के कर्मचारियों का जिला बल एवं अन्य पुलिस विभागों में स्थानांतरण की प्रक्रिया सुचारू रूप से जारी है, जिसमे दिल्ली, उत्तराखण्ड, पंजाब आदि जैसे कई राज्य शामिल है। मध्यप्रदेश में विसबल विभाग का कर्मचारी भी वीवीआईपी/ वीआईपी, सुरक्षा ड्यूटी, समस्त प्रकार के चुनाव ड्यूटी के साथ ही पुलिस लाइन से आवश्यकतानुसार थानों / चौकियों में ड्यूटी करते रहते है ।
मध्यप्रदेश के विसबल विभाग के कर्मचारी सीबीआई एटीएस, एसटीएफ, सीआईडी, ईओडब्ल्यू लोकायुक्त, एनआईए पुलिस मुख्यालय के समस्त शाखाओं में संबद्ध होकर महत्वपूर्ण कार्यालयिन कार्य एवं अन्य मैदानी कार्य में अपना विशेष योगदान दे रहे है ।

