LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

एक्टर सतीश शाह का निधन

नई दिल्ली. एक्टर सतीश शाह का शनिवार दोपहर करीब 1:30 बजे मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में निधन हो गया। वे 74 साल के थे। उनके मैनेजर ने बताया कि शाह का पार्थिव शरीर अस्पताल में ही रखा गया है। अंतिम संस्कार रविवार को किया जाएगा। वे लंबे समय से किडनी से जुड़ी परेशानी से जूझ रहे थे और हाल ही में उनका किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था। सतीश शाह टीवी शो साराभाई वर्सेज साराभाई से फेमस हुए थे। उन्होंने मैं हूं ना 2004 कल हो ना हो 2003, फना 2006 और ओम शांति ओम 2007 जैसी कई मशहूर फिल्मों में काम किया था।

सतीश शाह का जन्म 25 जून 1951 को एक गुजराती परिवार में हुआ था। - Dainik Bhaskar
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सतीश शाह के निधन पर दुख जताते हुए ट्वीट किया है। उन्होंने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखा सतीश शाह जी के निधन से अत्यंत दुखी हूं। वो भारतीय मनोरंजन जगत के एक सच्चे दिग्गज के रूप में हमेशा याद किए जाएंगे। उनकी सहज हास्य प्रतिभा और यादगार अभिनय ने अनगिनत लोगों के जीवन में मुस्कान बिखेरीं। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *