उत्तरी कश्मीर में कई जगह पुलिस के छापे, सांबा में भी सेना का सर्च ऑपरेशन जारी
जम्मू कश्मीर. पुलिस की स्टेट इन्वेस्टिगेशन एजेंसी सेंट्रल और नॉर्थ कश्मीर के सोपोर, बारामुला, हंदवाडा, गांदरबल आर श्रीनगर समेत कई इलाकों में छापेमारी कर रही है। यह कार्रवाई आतंक से जुडे मामलों की जांच के सिलसिले में की जा रही है। सूत्रों के अनुसार शुक्रवार देर रात एजेंसी को संदिग्ध आतंकी मूवमेंट की जानकारी मिली थी जिसके बाद यह कार्रवाई शुरू की गई। वहीं सांबा जिले के एक गांव में टेरर एक्टिविटी दिखने के बाद सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया।
इधर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने नूर खान एयरबेस पर भारतीय हमले की बात कुबूल कर ली है। उन्होंने कहा कि 10 मई की रात करीब 2.30 बजे जनरल आसिम मुनीर ने उन्हें सेफ लाइन पर फोन कर बताया कि भारत की बैलिस्टिक मिसाइलों ने नूर खान एयरबेस और कुछ अन्य इलाकों को निशाना बनाया। शरीफ ने शुक्रवार रात दावा किया कि पाकिस्तान की वायुसेना ने देसी तकनीक और आधुनिक उपकरणों का इस्तेमाल कर देश को बचाया। चीन से मिले जेट्स का भी इस्तोमाल किया गया।

