ईओडब्ल्यू की छापामार कार्यवाही में आय से अधिक करोड़ों की संपत्ति, 11 जमीनों रजिस्ट्री, 61 हजार नगदी और ज्वेलरी मिली
ग्वालियर. अशोकनगर नगरपालिका में एकाउटेंट के पद पर पदस्थ महेश दीक्षित के निवास सुरेशनगर 395 आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) ने सुबह 5 बजे छापा मार कार्यवाही में करोड़ों रूपये की संपत्ति के कागजात मिले है। 12 जमीनों की रजिष्ट्री, 61 हजार रूपये नगद, 42.03 ग्राम सोना, 703.05 ग्राम चांदी, 6 बैंक अकाउंट है 2 एसबीआई, 2 यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, 2 बैंक ऑफ बड़ोदा, मोटरसाईकिल और एक कार मिली है। जहां पर कार्यवाही चल रही वह 3 मंजिला मकान जो कि महेश दीक्षित की पत्नी रामबाई के पर रजिस्ट्री है। कार्यवाही के समय घर में महेश दीक्षित पत्नी रामबाई, बहू और बेटा मिले हैं। डीएसपी सतीशचंद्र चतुर्वेदी ने बताया बैंक अकाउंट के संबंध में बैंकों पत्र लिख दिया गया है और आगे बताया महेश दीक्षित ने जब 1990 में नौकरी ज्वाइन की थी उस वक्त950 रूपये वेतन मिलता था तब स ेअब तक कुल वेतन से आय 50 लाख रूपये हुई है। 31 वर्ष की नौकरी में करोड़ों रूपये की अकूत संपत्ति बना ली है । ईओडब्ल्यू के अधिकारी दस्तावेजों की जांच कर रहे हैं। अकाउटेंट भाण्डेर, आंतरी, बिलौआ और भिण्ड में सीएमओ के चार्ज में रहकर आय से अधिक संपत्ति अर्जित की है।

EOW SP अमित सिंह ने बताया किया कि अकाउंटेंट महेश दीक्षित के संबंध में गोपनीय शिकायत हुई थी। जिस पर EOW की टीम ने जांच की और जब शिकायत सही लगी तो बुधवार सुबह एक साथ कई टीमों ने महेश दीक्षित के सुरेश नगर स्थित मकान, सेंथरी गांव में जमीन पर छापा मारा। टीम ने पूरे घर के मोबाइल, लैंड लाइन को अपनी निगरानी में लेकर छानबीन शुरू की। कुछ ही मिनटों में घर की अलमारी ने करोड़ों की सम्पत्ति के राज खोल दिए।

पत्नी के नाम से ज्यादातर प्रॉपर्टी
CMO के चार्ज में रहे महेश कुमार की ज्यादातर प्रॉपर्टी पत्नी रामबाई दीक्षित और बच्चों के नाम पर है। EOW की टीम लगातार छानबीन कर रही है। घर से 61 हजार रुपए नगद, 11 प्रॉपर्टी के दस्तावेज और ज्वैलरी मिली है। कई बैंक में खातों की डिटेल भी मिली है।

मौके पर छापा मार कार्यवाही को अंजाम देने जुटी टीम
छापा मार कर कार्यवाही एसपी अमित सिंह की देखरेख में चल रही है मौके पर डीएसपी सतीशचंद्र चतुर्वेदी, टीआई यशवंत गोयल, शैलेन्द्र कुशवाह, नीतू गुर्जर, पारूल चन्देल सूबेदार एकता दीक्षित, एसआई भीष्म तिवारी, योगेन्द्र दुबे, घनश्याम भदौरिया, जयसिंह यादव, एएसआई भक्ति पाराशर, हैड कान्स्टेबल अखिलेश त्रिपाठी और शिवदयाल यादव आदि पूरी एक कागजात, ज्वेलरी, नगदी और अन्य दस्तावेजों के संबंध में जांच करने जुटी हुई।

करोड़ों की प्रॉपर्टी मिली
थाटीपुर के सुरेश नगर एक करोड़ रुपए से अधिक का आलीशान तीन मंजिला मकान
ग्वालियर-भिंड सीमा पर सेंथरी गांव में 7 बीघा से ज्यादा कृषि की जमीन
सेंथरी गांव में ढाई बीघा से ज्यादा जमीन दान में प्राप्त पर दान को कोई वैधानिक आधार नहीं मिला
सेंथरी गांव छह बीघा से ज्यादा कृषि उपयोग की जमीन
सेंथरी गांव में पांच बीघा जमीन पत्नी के नाम पर
सेंथरी गांव में छह बीघा से ज्यादा खेती की जमीन
सेंथरी गांव में साढ़े पांच बीघा कृषि उपयोग की जमीन परिवार के नाम पर
सेंथरी गांव में ढाई बीघा खेती के लिए जमीन
सेंथरी गांव में सवा बीघा खेती की जमीन पुश्तैनी बताई गई
सेंथरी गांव में सवा बीघा जमीन कृषि उपयोग की मिली है

