ईओडब्ल्यू का छापा-शिवपुरी के सहकारी समिति के प्रबंधक के यहां मिली अरबों रूपये की संपत्ति, मौके पर संर्चिंग जारी
ग्वालियर. शिवपुरी के इंद्रापुरम गुरूवार की सुबह 5 बजे ईओडब्ल्यू ने कोलारस के पंचावली में सहकारी समिति के प्रबंधक माधुरीशरण शर्मा के निवास पर छापा मार कर की कार्यवाही में आय से अधिक संपत्ति मिली है। आरोपी को 1990 समें 500 रूपये वेतन था जबकि वर्तमान 12,500 रूपये वेतन मिल रहा है। वर्तमान में वेतन का हिसाब लगाया तो अभी तक 13 लाख रूपये आय हुई है।
छापामार कार्यवाही में मिले दस्तावेज
1- इन्द्रापुरम में 2 मंजिला मकान पत्नी रजनी के नाम से
2- इंद्रापुरम के मकान के सामने 2 मंजिला मकान गिर्राज के नाम से
3- 2 मंजिला मकान पंचावली में जिसमें मिठाई की दुकान भी है।
4- शिवपुरी में ही एक और निर्माणाधीन 2 मंजिला मकान
5- पत्नी रजनी के नाम से 1525 वर्ग फीट का प्लॉट मनियर, शिवपुरी
6- पत्नी रजनी के नाम प्लॉट 3 हजार वर्ग फीट जगरपुरा, शिवपुरी में
7- पत्नी रजनी के नाम से कृषि भूमि 0.37 हैक्टर पचावली, शिवपुरी
8- बेटा गिर्राज के नाम कृषि भूमि पचावली 0.2 हेक्टर।
9- गिर्राज के नाम से कृषि भूमि 2.86 हैक्टर।
10-आरोपी के नाम से कृषि भूमि पंचावली 1.09 हैक्टर
11-अर्टिंगा कार, बुलेट, स्पेलेण्डर मोटरसाईकिल और एक एक्टिवा
12-नगद 50 हजार रूपये नगद कैश
13-ज्वेलरी मिली अभी इसका कीमत आंकी जा रही है।
14-03 बैंक अकाउंट मिले है।
इसके अलावा शिवपुरी के मुख्य मार्ग पर एक भव्य मकान बनाया जा रहा है, अभी-अभी मिली सूचना के अनुसार शिवपुरी की मुख्य कॉलोनी गणेश कॉलोनी में 2 प्लाट की सूचना मिली है। इस तरह से 5 मकान, 2 शॉप, 4 प्लॉट और 24 बीघा कृषि भूमि के टीम के हाथ दस्तावेज लगे हैं।

पेड़ के सहारे पड़ोसी के मकान पर चढ़ डाली रेड
ईओडब्ल्यू की टीम ने सारे हथकंडे आजमाने सहित सच्चाई बताने, कोर्ट का सर्च वारंट दिखाने के बाद भी माधुरी शरण भार्गव के घर का दरवाजा खुलवाने में सफल नहीं हो पाई। इस पर टीम के कुछ सदस्य माधुरी शरण भार्गव के मकान के सामने लगे एक अशोक के पेड़ के सहारे पड़ोसी की छत पर चड़े। इसके बाद भार्गव के मकान में रेड डाली।
बना रहे हैं मार्केट, टाइल्स की दुकान भी
भार्गव जिस कॉलोनी में रहते हैं, वहां उनके दो मकान तो आमने-सामने ही हैं। इसके अलावा भी दो तीन अन्य मकान बताए जा रहे हैं। ग्वालियर बायपास पर करीब एक करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की टाइल्स की दुकान है। फतेहपुर रोड पर भी बेशकीमती प्लाट पर दुकान और मकान निर्माणाधीन है। परिवार और रिश्तेदारों के नाम पर भी करोड़ों की जमीन होने की बात सामने आई है।

