आतंकियों ने स्कूल में घुसकर की फायरिंग, 2 शिक्षकों की मौत
जम्मू कश्मीर. गुरूवार को आतंकियों ने ईदगाह इलाके के एक स्कूल में फायरिंग कर दी। जम्मू कश्मीर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हमले में दो शिक्षकों की मौत हो गई। आतंकियों ने श्रीनगर के ईदगाह संगम इलाके में स्थित एक सरकारी स्कूल में दो शिक्षकों की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतकों की पहचान सुपिंदर कौर और दीपक चंद के तौर पर हुई है।
बता दें कि कश्मीर में पिछले दो दिनों में 5 नागरिक मारे गए है। बुधवार को शहर में एक प्रसिद्ध कश्मीरी पंडित चिकित्सा दुकान के मालिक सहित दो नागरिकों की हत्या कर दी गई थी। इससे पहले मंगलवार को तीन लोगों की हत्या कर दी थी। वहीं आतंकियों की तरफ से आम लोगों को टारगेट किए जाने के बीच आज केंद्रीय गृह मंत्रालय ने अहम बैठक बुलाई है। बैठक में जम्मू कश्मीर की आम जनता सुरक्षा के अलावा आतंकियों के खिलाफ चल रहे ऑपरेशन को लेकर चर्चा हो सकती है। गृह मंत्रालय में होने वाली बैठक में सीआरपीएफ के डीजी समेत सुरक्षा एजेंसियों के कई अधिकारी शामिल होंगे इसके अलावा बैठक में आईबी चीफ और अर्धसैनिकबलों के अधिकारी मौजूद होंगे।

