Newsराजनीतिराज्य

अवैध उत्खनन रोकने के लिये खनिज विभाग ने ग्राम चैत मेें किया औचक निरीक्षण

ग्वालियर. शहर के आसपास के इलाके में हो रहे अवैध उत्खनन को रोकने का जिम्मा खनिज विभाग के पास है। इसी क्रम में अवैध उत्खनन पर रोक लगाने के लिये शुक्रवार को ग्राम चेैत में औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान गांव चैत में पहले किये गये रेत उतखनन के पुराने गड्डे पाये गये। मौके पर जांच के दौरान कोई भी अवैध उत्खनन एवं परिवहन करते हुए नहीं पाया गया। एहतियात बतौर टीम द्वारा रेत निकालने वाले रास्तों का अवरू द्ध कर दिया गया है।
इस बीच टीम द्वारा रेत निकालने के अड्डों को नष्ट करवाया गया। खनिज विभाग द्वारा ग्राम चैत में प्रशासन द्वारा सतत् निगरानी की जा रही है। कार्यवाही के लिये टीम में खनिज विभाग की तरफ से सहायक खनि अधिकारी राजेश गंगेले एवं पुलिस बल उपस्थित रहा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *