Newsमप्र छत्तीसगढ़

जब दुल्हन ने लौटाई बारात, दूल्हे का चल रहा था अफेयर, दुल्हन ने जाने से किया इंकार

दूल्हा-दुल्हन। - Dainik Bhaskar

ग्वालियर. मंगलवार को एक शादी में उस वक्त सनसनी फैल गयी, जब विदाई के वक्त दुल्हन ने दूल्हे के साथ जाने से मनाकरदिया। अचानक दुल्हन के इस व्यवहार के बाद दूल्हे व दुल्हन पक्ष आश्चर्य में पड़ गये। वर पक्षने जब दुल्हन पक्ष का दबाव बनाया तो दुल्हन ने बताया कि उसे अभी पता लगा है कि दूल्हे का पिछले डेढ साल से किसी शादीशुदा महिला से लव अफेयर चल रहा है। इसलिये मैं उसके साथ जाकर अपनी जिन्दगी खराब नहीं करना चाहती हूं।
घटना कंपू स्थित बालाजी मैरिज गार्डन की है। दुल्हन के इंकार करने पर वहां हंगामा हो गया। पुलिस मौके पर पहुंची तो दोनों पक्षों को समझाया। दोनों पक्षने आपस में बातचीत की। तय हुआ कि दोनों एक दूसरे पर किया गया खर्च वापिस करेंगे। इसके बाद बारात लौट गयी। पुलिस ने बताया कि आपस में बातचीत करने के बाद सुलझ गया है। शिकायत की जाती तो कार्यवाही की जायेगी।

दूल्हा अपनी शादीशुदा प्रेमिका के साथ।
क्या है घटनाक्रम
नाका चंद्रवदनी निवासी युवती की शादी गुढ़ा गुढ़ी का नाका निवासी गिर्राज कुशवाह के साथ 9 मार्च को होना तय हुआ था। शादी का कार्यक्रम कंपू क्षेत्र स्थित बालाजी गार्डन में हुआ। फेरे समेत सभी रस्म पूरी होने के बाद मंगलवार की दोपहर जब दुल्हनकी विदाई की तैयारी रही थी। तभी अचानक दुल्हन ने हंगामा खड़ा कर दूल्हे से शादी करने से मना करते हुए दूल्हे के साथ जाने से मना कर दिया। जब शादी से मना करने की वजह परिवार और ससुराल वालों ने पूछी तो उसने बतायाकि लगन फलदान के एक दिन पहले उसके होने वाले पति गिर्राज की राजस्थान निवासी प्रेमिका पूजा का फोन दुल्हन के पास आया था। जिसने गिर्राज के साथ पिछले डेढ साल से रिलेशन में होने की बात कहीं थी। गिर्राज की प्रेमिका का कहनाहैकि गिर्राज से एक डेढ साल से प्रेम -प्रसंग चल रहाहै। वह उसे धोखा दे रहा है, शादी के बाद तुमको छोड़ देगा। उस समयतो उसे लगा कि कोई हमारा रिश्ता तुड़वाना चाहता है। लेकिन शादी के दौरान उसे पता लगा कि गिर्राज उस महिला से बातचीत करता है तो उसने दूल्हे से ही पूछ लिया। उसने भी इस बात को स्वीकार किया। उसने देखा कि दूल्हा अपनी प्रेमिका से बातचीत करता है।जिससे दुल्हन को दूल्हे से विश्वास उठ गया।
दूल्हे ने स्वीकारी अपनी गलती
दुल्हन ने बताया कि दूल्हे की प्रेमिका पहले से ही शादीशुदा है। वह अपने पति को छोड़कर अलग रह रही है। इस बात को लेकर जब दुल्हन ने दूल्हे से बातचीत की तो दूल्हा यही बोलता रहा कि उसका कोई उस महिला से लेना-देना नहीं है। जब यह मामला दोनों पक्ष थाने लेकर पहुंचे तो थाने पर दूल्हे ने इन सारी बातों को सही बताते हुए कुबूल कर लिया और फिर सारी सच्चाई बता दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *