Newsमप्र छत्तीसगढ़

VISM हाॅस्पिटल में मनाया गया नर्सेंज डे

ग्वालियर. VISM ग्रुप के अंतर्गत संचालित जय इंस्टीटयूट ऑफ नर्सिंग एण्ड रिसर्च एवं व्हीआईएसएम हाॅस्पिटल में ‘‘हमारी नर्सें हमारा भविष्य। सशक्त नर्सें जीवन बचाती है’’ थीम पर अंतराष्ट्रीय नर्सेज दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की शुरूआत सरस्वती पूजन व फ्लोरेंस नाइटिंगेल के चित्र पर माल्यार्पण कर हुई । कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग प्रस्तुतियाॅ दी एवं नाटक के मंचन के माध्यम से मरीजों की देखरेख एवं नर्स के प्रति अच्छे व्यवहार को लेकर जागरूकता का संदेश दिया।

इस अवसर पर संस्थाान के चेयरमैन डाॅ. सुनील राठौर ने बताया कि “नर्सें हमारे स्वास्थ्य सेवा तंत्र की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं। डॉक्टर सिर्फ इलाज देता है, लेकिन मरीज की सबसे ज्यादा देखभाल एक नर्स करती है। नर्सें अपने सेवा भाव, धैर्य और समर्पण से मरीजों को नया विश्वास और हिम्मत देती हैं। आज के समय में नर्सिंग केवल एक पेशा नहीं, बल्कि मानवता की सच्ची सेवा है। हमारी नर्सें दिन-रात मेहनत करके मरीजों की देखभाल करती हैं और हर परिस्थिति में अपनी जिम्मेदारी निभाती हैं। मैं सभी नर्सिंग विद्यार्थियों से कहना चाहता हूँ कि वे अपने कार्य को केवल नौकरी न समझें, बल्कि सेवा का माध्यम मानें। ईमानदारी, अनुशासन और संवेदनशीलता ही एक अच्छे नर्सिंग प्रोफेशनल की पहचान होती है। मुझे गर्व है कि अभी हाल ही में एम्स नोरसेट का रिजल्ट घोषित हुआ है जिसमें हमारे महाविद्यालय की पासआउट छात्रा श्यामा प्रिया बीएससी नर्सिंग ने ऑफ इंडिया में 28वी रैंक हासिल की है एवं रोहित शर्मा बीएससी नर्सिंग के छात्र ने दिल्ली आयुष मंत्रालय में नर्सिंग के पद पर ऑल इंडिया में 67वीं रैक हासिल की है। मैं ऐसे सभी चयनित विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देता हूॅ और उनके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूॅ। उन्होनें यह भी कहा कि हमारे अस्पताल का प्रत्येक नर्सिंग स्टाफ मरीजों को परिवार की तरह देखभाल देकर भरोसा और उम्मीद देता है। मैं सभी नर्सिंग अधिकारियों एवं स्टाफ का आभार व्यक्त करता हूँ । इस मौके पर संस्थान की चेयरमैन श्रीमती सरोज राठौर, ग्रुप निदेशक डाॅ. प्रज्ञा सिंह, VISM  हाॅस्पिटल के अधीक्षक, नर्सिंग स्टाॅफ व छात्र-छात्राऐं मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *