UP सरकार का ट्विटर अकाउंट हैक, 3 दिन में चौथी सायबर अटैक
लखनऊ. देश की सरकारी संस्थाओं पर सायबर अटैक के मामले बढ़ते जा रहे हैं। इस दौरान UP सरकार का ट्विटर एकाउंट हैक हो गया है। UP सरकार का यह अधिकृत अकाउंट लगभग 9 मिनट तक हैक रहा है। सोमवार को इस आधिकारिक अकाउंट अजीबोगरीब ट्वीट किये गये। इसके तुरंत बाद ट्विट्स को हटा दिया गया है।
एक ट्विट में लिखा गया है कि बींज आधिकारिक कलेक्शन के प्रकट होने के जश्न में, हमने अगले 24 घंटों के लिये समुदाय के सभी सक्रिय एनएफटी व्यापारियों के लिये एक एयरड्रॉप खोल दिया है। अपने बीन का दावा करें। रेड बीन ले लो दोस्तों।
तीन दिन में चौथा सायबर अटैक
UP सरकार के इस अकाउंट को सुबह 11 बजकर 21 मिनट पर हैक किया गया था। जिसे थोड़ी ही देर के रिकवर कर लिया गया। आपको बता दें कि पिछले 3 दिनों में भारत का यह चौथा सरकारी ट्विटर एकाउंट था। जिसे सायबर हमला करने वालों ने निशाना बनाया है। वहीं पंजाब कांग्रेस के ट्विटर हैण्डल को भी कुछ समय पूर्व हैक किया गया था। इस अकाउंट को हैक करने के बाद एनएफटी ट्रेडिंग को लेकर ट्वीट किये गये थे।

