NewsUncategorizedराजनीतिराज्य

UP- चलती ट्रेन से आरपीएफ जवानों को फेंकने वाला बदमाश जाहिद एनकाउंटर में मार गिराया

गाजीपुर. दो आरोपी कांस्टेबलों जावेद खान और प्रमोद कुमार की हत्या में आरोपी मोहम्मद जाहिद एनकाउंटर में मार गिराया है। एसटीएफ की नोएडा यूनिट और गाजीपुर पुलिस के ज्वाइंट ऑपरेशन में बदमाश को गोली लगी थी। जिसके बाद घायल अवस्था में उसे अस्पताल ले जाया गया है। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जाहिद पर एक लाख रूपये का इनाम था।
मोहम्मद जाहिद शराब तस्करों की गैंग से जुड़ा हुआ है। नोएडा एसटीएफ और गाजीपुर पुलिस के ज्वाइंट ऑपरेशन में वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। एनकाउंटर गाजीपुर के दिलदारनगर थाना इलाके में हुआ है। जाहिद ने पिछले अगस्त माह की 19-20 तारीख की रात में बाड़मेर गुवाहाटी एक्सप्रेस ट्रेन में आरपीएफ के 2 जवानों जावेद खान और प्रमोद कुमार की हत्या करके फरार हो गये थे। जिसके बाद उस पर पुलिस ने एक लाख रूपये का इनाम घोषित किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *