SI ने अब रेस्टॉरेंट संचालक को पीटा, तीन के अंदर दूसरी घटना, लात मारी और गाली-गलौज की

ग्वालियर. पड़ाव थाना इलाके में पुलिस की मारपीट का एक और वीडियो सामने आया है। शनिवार-रविवार की दरमियानी रात 2 बजे रेलवे स्टेशन के बजरिया इलाके में एक पुलिसकर्मी ने देर रात खुले रेस्टारेंट को बन्द कराने के बीच संचालक से झूमा-झटकी की है। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है। पुलिसकर्मी ने न केवल थप्पड़ मारे, बल्कि गाली-गलौज करते हुए लात भी मारी है। घटना के बाद से इलाके के व्यापारियों में नाराजगी है। उनका कहना है कि पुलिसकर्मी लगातार बेजा सख्ती दिखा रहे है। आम लोगों के साथ बदसलूकी कर रहे हैं।

17 जुलाई को भी पटेलनगर एसआई ने की बदतमीजी
ठससे 3 दिन पूर्व 17 जुलाई को विश्वविद्यालय थाना इलाके में भी ऐसा ही वीडियो सामने आया था। वहां एसआई प्रशांत शर्मा ने वीआईपी मूवमेंट के दौरान होटल ‘‘द ब्लीव’’ के बाहर खड़ी कार का शीशा तोउ़ दिया था। जब होटल स्टाफ ने विरोध किया तो एसआई ने एक कर्मचारी को कार के बोनट पर घसीटते हुए अपशब्द कहे थे। उस मामले में डीजीपी कैलाश मकवाना ने संज्ञान लिया था। एसएसपी धर्मवीर सिंह यादव ने एसआई को लाइन अटैच किया था। व्यापारियों ने कहा था कि पुलिस की कार्यवाही सिर्फ लाइन अटैच तक सीमित ही रह जाती है। जिससे ऐसे मामलों मेंु सवुधार नहीं हो रहा है। अब धर्मवीर सिंह इस नये मामले में क्या कदम उठाते हैं।

