जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में एनकाउंटर, जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी होने की अनुमान
किश्तवाड़़. जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के दच्छन इलाके में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच हुई मुठभेड में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े आतंकियों के एक समूल के इलाके में छिपे होने की संभावना जताई गयी है। सुरक्षाबलों ने सूचना के आधार पर इलाके को चारों तरफ से घेर लिया है। सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। ऐसा बताया जा रहा है कि कुछ आतंकी छिपे हुए हुए है। सुरक्षा बलों ने उन्हें चारों तरफ से घेर रखा है।
सुरक्षाबलों का कड़ा एक्शन
किश्तवाड़ में एनकाउंटर की घटना से एक दिन पहले ही यानी शनिवार को जम्मू कश्मीर पुलिस की काउंटर इंटेलीजेंस विंग ने आतंकवादी फंडिंग और भर्ती मॉड्यूल से जुड़े एक अत्यंत संवेदनशील मामले में बड़ी कार्यवाही करते हुए श्रीनगर, पुलवामा, बडगाम और गांदरबल जिलों से 10 संदिग्धों को हिरासत में लिया था। इन सभी पर पाकिस्तान के निर्देश पर आतंकवादी गतिविधियों के समन्वय, वित्तपोषण औरे उन्हें अंजाम देने का आरोप है।
जांच में हुए खुलासे
जांच में खुलासा हुआ कि यह सभी संदिग्ध एक विशेष एन्क्रिप्टेड मैसेजिंग एप्लीकेशन के माध्यम से लगातार संपर्क में थे। इसी एप्लीकेशन का इस्तेमाल कर आतंकी संगठनों द्वारा रीक्रूमेंट, फंडिंग, और हमलों के समन्वय के लिये किया जा रहा था। यह पूरा नेटवर्क पाकिस्तान स्थित आतंकी हैंडलर अब्दुल्ला गाजी संचालित कर रहा था। जो लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद जैसे संगठनों से जुड़ा हुआ है।

