जनता को बुनियादी सुविधाएं को लेकर 23 जुलाई को कलेक्टर कार्यालय पर कांग्रेस का प्रदर्शन
ग्वालियर – मप्र कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशानुसार महानगर में बिगड़ती कानून व्यवस्था, नशे का बड़ता कारोबार, जर्जर सड़के, महगी और बार-बार गुल होती बिजली, गंदा पानी, जनता पर बड़ता टेक्स का बोझ, खाद्य की उपलब्धता, आदि जनता से जुड़ी बुनियादी समस्यांओ को लेकर प्रदर्शन करने के निर्णय को लेकर कांग्रेस भवन शिदे की छावनी पर ब्लॉक अध्यक्ष एवं मोर्चा संगठन अध्यक्षगणो की बैठक सम्पन्न हुई।
बैठक में निर्णय लिया गया कि दिनांक 23 जुलाई, बुधवार को दोपहर 1.00 बजे सभी कांग्रेसजन अल्कापुरी चौराहा पर एकत्रित होकर कलेक्टर कार्यालय पर प्रदर्शन करने के लिए कूच करेंगे और जनता को बुनियादी सुविधांए दिलाने जाने को लेकर ज्ञापन दिया जाएगा। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि उक्त प्रदर्शन में जनता की अधिक से अधिक भागेदारी के लिए दिनांक 22 जुलाई को सभी ब्लॉक अध्यक्ष, मोर्चा संगठन अध्यक्षगण, कांग्रेस पार्षद एवं पार्षद प्रत्याशी सभी प्रातः से ही ‘‘निकलों बाहर मकानों से, जंग लड़ो बेईमानो से‘‘ आदि नारो के साथ अपने-अपने क्षेत्र के गली मेाहल्ले में घर-घर जाकर जनता को जोड़े।

