Russia Ukraine War-यूक्रेन ने बन्द किया एयरस्पेस, सायबर अटैक और शूटडाउन का खतरा, भारतीय विमान वापिस लौटा
कीव. Russia Ukraine War रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के जंग का ऐलान करने के बाद यूक्रेन ने अपना एयरस्पेस बन्द कर दिया गया है। रूसी हमले के बीच यूक्रेन को डर है कि उनके यहां आने वाली फ्लाइट्स पर सायबर अटैक किया जा सकता है। इसके अलावा सिविलियन फ्लाइट्स को निशाना बनाते हुए शूटडाउन करने का खतरा भी बना हुआ है। यूक्रेन स्टेट एयर ट्रैफिक सर्विस के अनुसार खतरों को देखते हुए गुरूवार को पूरे यूक्रेन के एयरस्पेस को सिविल फ्लाइट्स के लिये बन् कद दिया गया हे।
Police officers inspect the remains of a missile that fell in the street, after Russian President Vladimir Putin authorized a military operation in eastern Ukraine, in Kyiv
एजेंसी के अनुसार इजराइल के तेल अवीव से कनाड़ा के टोरंटो के लिये उड़ी फ्लाइट ने देर रात यूक्रेन के हवाई क्षेत्र से अचानक यू-टर्न ले लिया। इस घटना के बाद फ्लाइट्स को लेकर अलर्ट और अधिक बढ़ा दिया गया है। आपको बता दें कि यूरोप के विमानन नियामक (aviation regulator) ने पहले से ही सैन्य गतिविधियों की वजह से रूस और बेलारूस की समीा से लगे इलाकों में उड़ान के खतरों को लेकर चेतावनी जारी की थी। यूरोप ने कहा था कि युद्ध के हालातों के बीच सिविल फ्लाइटस को लेकर गलत फहमी हो सकती है। अगर ऐसा होता है तो कई लोगों की जिन्दगी खतरे में पड़ जायेगी। वहीं गुरूवार को एयरइंडिया की फ्लाइट सं. AI1947 यूक्रेन की राजधानी कीव से दिल्ली वापिस लौटी है। इसमें मेडीकल छात्रों को सहित कई भारतीय नागरिक आये हैं।

