Newsमप्र छत्तीसगढ़

OTF मैराथन में ग्वालियर में उमड़ा युवाओं का जनसैलाब, हजारों युवाओं ने लिया भाग

मैराथन सुबह 7 बजे मेला ग्राउंड से शुरू हुई।

ग्वालियर,-भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव मितेंद्र दर्शन सिंह यादव ने में आज ग्वालियर में “OTF (वन टाइम फीस) मैराथन” का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें हजारों युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मैराथन का शुभारंभ प्रातः 7 बजे मेला ग्राउंड से हुआ तथा गोला का मंदिर, हजीरा, किला गेट, सेवा नगर होते हुए फूलबाग पर इसका समापन हुआ।
मैराथन को हरी झंडी दिखाने के लिए कांग्रेस पार्टी के कई वरिष्ठ नेता एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयभानु चिब, आईसीसी सचिव सत्यनारायण पटेल, पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह, प्रियव्रत सिंह, सचिन यादव,पीसी शर्मा, राज्यसभा सांसद अशोक सिंह, विधायक दिनेश गुर्जर, पंकज उपाध्याय, पूर्व विधायक घनश्याम सिंह, पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी, युवा कांग्रेस प्रभारी शिवी चौहान, रूपेश सिंह, प्रदेश अध्यक्ष यश घनघोरिया, जिलाध्यक्ष सुरेंद्र यादव, ग्रामीण अध्यक्ष प्रभुदयाल जाटव सहित अनेक वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
पुरुष वर्ग विजेता
1. सचिन यादव – ₹51,000, 2. गौरव कंसाना – ₹31,000, 3. संदीप पाल – ₹21,000
महिला वर्ग विजेता
1. आरती राव – ₹51,000, 2. ज्योति मेरठ – ₹31,000, 3. दीक्षा – ₹21,000
इसके अतिरिक्त उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 100 प्रतिभागियों को भी सम्मानित एवं पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर मितेंद्र यादव ने कहा कि OTF (वन टाइम फीस) अभियान का उद्देश्य सरकारी भर्ती परीक्षाओं में “एक बार फीस, सभी भर्तियों में अवसर” की व्यवस्था लागू कराना है। वर्तमान में युवाओं को प्रत्येक भर्ती के लिए अलग-अलग शुल्क देना पड़ता है, जिससे उन पर आर्थिक बोझ बढ़ता है। यह मैराथन युवाओं की आवाज को सरकार तक पहुंचाने तथा उनके हितों की रक्षा के लिए जनजागरण अभियान का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस प्रदेश एवं देश के युवाओं के अधिकारों की लड़ाई लगातार लड़ती रहेगी और सरकारी भर्तियों में पारदर्शिता तथा युवाओं को राहत दिलाने के लिए संघर्ष जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al matbet matbet bahiscasino betsat betsat pashagaming pashagaming betpas betpas giriş perabet perabet giriş perabet perabet giriş