ROB-तानसेन रोड से रेसकोर्स जाने के लिये मार्च के अंत शुरू होगा यातायात

ग्वालियर. तानसेन नगर से रेसकोर्स रोड़ (मेला रोड)की ओर जाने वाले हजारों वाहनों को 3 से 4 किमी का चक्कर लगाना पड़ता है। इससे बचने के लिये तानसेन नगर इंडस्ट्रियल एरिया से रेसकोर्स रोड के बीच निर्माणाधीन रेलवे ओवर ब्रिज (ROB) पर दोनों लूप साइड का डम्बरीकरण हो गया है और अब यहां रेलवे के काम (रेलवे ट्रैक के ऊपरी भाग) का लेकर प्रक्रिया तेज करने पर जोर दिया जा रहा है।
लोक निर्माण विभाग के सेतु संभाग द्वारा बीमा अस्पताल एवं रेसकोर्स रोड वाली साइड से जो लूप बनाये गये हैं उन पर डम्बरीकरण का काम हो चुका है और अधिकारियों का दावा है कि आने वाले कुछ दिनों में डम्बर की फायनल फिनिशिंग पूरी कर दी जायेगी और साथ ही कलर व बिजली का काम भी पूर्ण जायेगा। इस दौरान यदि रेलवे अपने हिस्से का काम पूरा कर देता है तो संभवतः मार्च के अंत तक इस ROB को यातायात के लिये खोला जा सकता है। काम तेजी से कराने के लिये रेलवे अधिकारियों को पत्र भी लिख दिया गया है। सेतु संभाग लोक निर्माण विभाग कार्यपालन यंत्री जीवी मिश्रा ने बताया है कि तानसेन नगर से रेसकोर्स रोड़ के बीच बन रहे आरओबी में दोनों ओर के लूप पर डम्बरीकरण का काम पूरा हो गया है और जल्द ही बिजली एवं कलर का काम खत्म कर दिया जायेगा। रेलवे के हिस्से का काम जल्द पूरा कराने के लिये अधिकारियों को पत्र भी भेजा गया है। यह काम जल्द पूरा हो जाये तो मार्च कं अंतक तक यातायात भी शुरू कर दिया जायेगा।
पत्थरों से बना है पड़ाव पुल
पड़ाव पुल शहर के सबसे पुराने पुलों में गिना जाता है। इसे 60 के दशक में बनाया गया था। इस पुल को चाबी वाला पुल भी कहा जाता है, क्योंकि इस पुल में लगे पत्थर एक दूसरे से जुड़े हुए हैं। हालांकि अहतिहातन इस पुल से भी भारी वाहनों को गुजरने की अनुमति नहीं दी जाती है। नवीन पुल के निर्माण के समय इस पुल से भारी क्रेन को गुजरा जाना था, जिसकी इजाजत पीडब्ल्यूडी ने नहीं दी थी।
यातायात शुरू होने पर 3 से 4 किमी चक्कर लगाने से बचेंगे
इस आरओबी पर यातायात शुरू होने से तानसेन नगर रोड से रेसकोसर्् रोड के बीच आने-जाने वाले हजारों वाहन चालकों का 3 से 4 किमी दूरी तय करने से बचेंगे। क्योंकि तानसेन नगर रोड से मेला रोड तक जाने के लिये अभी लोको, पड़ाव से रेलवे स्टेशन सैनिक कार्यालय तक का सफर करना पड़ता है। जबकि यह आरओबी तैयार होने पर वाहन चालक तानसेन नगर के सामने से इस पर चढे़ंगे और 800-900 मीटर की दूरी करने के बाद मेला रोड़ पहुंच जायेंगे।

