एक लाख सैलानियों ने मेला घूमा, वाहन खरीदे, मंगोड़े और गोल गप्पे खाये

ग्वालियर. रविवार को शीतलहर से राहत एवं सूर्यदेव ने सुबह से ही दर्शन दिये। रविवार के अवकाश पर मकर संक्रांति के त्यौहार के संयोग का शहरवासियों ने फायदा उठाया एवं सुबह पूजा अर्चना एवं मंदिरों में दानपुण्य से निपटने के बाद परिवार समेत मेला पहुंचकर मंगोडे एवं पकोड़ों के साथ -साथ गोल गप्पे का जमकर लुफ्त उठाया। वहीं अपने मनपसंद झूलों का मजा लिया। संक्रांन्ति का शुभ मुहूर्त होने की वजह से सबसे अधिक सैलानी ऑटो सेक्टर में वाहन खरीदने पहुंचे तो वहीं इलेक्ट्रॉनिक सेक्टर में भी जमकर खरीददारी हुई सैलानियों की बम्पर आमद देखकर दुकानदारों के चेहरे भी धूप की तरह दमकते हुए दिखाई दिये। ग्वालियर व्यापार मेला का औपचारिक शुभारंभ होने के बाद आज दूसरे रविवार की सुबह से ही धूप खिलने से मिली सर्दी से राहत के बीच सैलानी मेला का गेट खुलते ही पहुंचना शुरू हो गये। जहां सॉफ्टी, भुट्टा, आइसक्रीम के स्टॉलों पर अच्दी खासी भीड़ दिखाई दी, वहीं सबसे अधिक भीड़ वाला झूला सेक्टर में दिखाई दी। झूलों पर सैलानियों की कतारें लगी रहीं एवं अपने पसंद के झूलों को झूलने के लिये सैलानियों की वेटिंग की वजह से घंटों इंतजार करना पड़़ा।
हर सेक्टर में दिखाई दी भीड़
आज इलेक्ट्रॉनिक रेड़ीमेड एवं ऑटो सेक्टर में सैलानियों की भीड़ दिखाई। ऑटो सेक्टर में शोरूमों पर अपने पसंद के वाहन लेने लोगों की भीड़ लगी रहीं। जो लोग मुहूर्त के कारण पहले बुक करा गये थे। वह आज अपने वाहन की डिलेवरी लेकर उसका पूजन करते हुए भी दिखाई दिये। छुट्टी होने पर भी परिवहन विभाग का मेला कैम्प ऑफिस खुला हुआ था। अब तक शुरू नहीं हुए इलेक्ट्रॉनिक सेक्टर में भी आज शोरूम सज गये थे एवं यहां स्मार्ट टीवी, एसी, वॉशिंग मशीन आदि घरेलू इलेक्ट्रॉनिकस उपकरणों की अच्छी खरीदारीहुई। इसके अलावा लोगों ने बच्चों के लिये खिलौने, खेल कूद के सामान, रेडीमेड गारमेंट्स की खरीदारी की। वहीं, कश्मीरी व्यापारी सेक्टर में वूलन के कपड़ों की खरीदारी की।
अतिरिक्त पार्किंग की थी तैयार
मेला सचिव निरंजनलाल श्रीवास्तव ने बताया है कि उन्होंने आज लगभग एक लाख लोगों के मेला पहुंचने की आनुमान के अनुसार वाहनों के पार्किंग की तैयारी की थी। सैलानिचयों की असुविधा न हो इसके लिये दो अतिरिक्त पार्किंग शुरू कराई गयी एवं भीड़ को नियंत्रित करने के लिये सेक्टर में बेरिकेडिंग कर हाथ ठेलों को भी प्रतिबंधित किया गया।

