Putin Modi Conversation- चीन से तनाव के बीच पीएम मोदी और पुति के बीच हुई बातचीत, दोनों की फोन पर हुई चर्चा
नई दिल्ली. रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने शुक्रवार को पीएम नरेन्द्र मोदी के साथ टेलीफोन पर बातचीत की। दोनों नेताओं के बीच यह बातचीत ऐसे समय में हुए हैं। जब भारत और चीन के संबंध में बेहद तनावपूर्ण है। आपको बता दें हाल ही में चीन के सैनिकों ने अरूणाचल प्रदेश के तवांग में घुसपैठ की। जिसके बाद उनकी भारतीय सेना के साथ झड़प हो गयी।
इन विषयों पर चर्चा हुई पुतिन और मोदी के बीच
पीएमओ की ओर से जारी बयान में कहा गया है यूक्रेन में चल रहे संघर्ष के संदर्भ में, रूसी राष्ट्रपति के साथ फोन पर चर्चा में पीएम मोदी ने बातचीत और कूटनीति को आगे बढ़ाने के अपने आव्हान को दोहराया। पीएमओ ने कहा कि समरकंद में एससीओ शिखर सम्मेलन के मौके पर अपनी बैठक के बाद, दोनों नेताओं ने ऊर्जा सहयोग, व्यापार और निवेश, रक्षा और सुरक्षा सहयोग और अन्य प्रमुख क्षेत्रों समेत द्विपक्षीय संबंधों के कई पहलुओं की समीक्षा की। पीएम मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन को जी-20 की भारत की मौजूदा अध्यक्षता के बारे में जानकारी दी और इसकी प्रमुख प्राथमिकताओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने शंघाई सहयोग संगठन की भारत की अध्यक्षता के दौरान दोनों देशों के एक साथ काम करने की भी उम्मीद की। वह एक दूसरे के नियमित संपर्क में रहने पर सहमत हुए।
तवांग में सेक्टर भारत-चीन सैनिकों के बीच हुई थी झड़प
उल्लेखनीय है कि रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार 14 दिसम्बर को लोकसभा एवं राज्यसभा में दिये गये अपने बयान में बताया था कि चीन के सैनिकों ने 9 दिसम्बर को तवांग सेक्टर में यांग्त्से क्षेत्र में यथास्थिति बदलने का एक तरफा प्रयास किया जिसका भारत के जवानों ने दृढता से जवाब दिया और उन्हें लौटने के लिये मजबूर किया। रक्षामंत्री ने यह भी सूचना दी थी कि इस झड़प में किसी भी सैनिक की मृत्यु नहीं हुई और न ही कोई गंभीर रूप से घायल हुआ। उन्होंने कहा था कि इस मुद्दे को चीनी पक्ष के साथ कूटनीतिक स्तर पर भी उठाया गया है और इस तरह की कार्यवाही के लिये मना किया गया है।

