LatestNewsराजनीतिराष्ट्रीयव्यापार

Ola को टक्कर देने के लिये आ रहा है बिना बैटरी वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर, 2 दिसम्बर को किया जायेगा लांच

नई दिल्ली. इलेक्ट्रिक दो पहिया निर्माता Bounce  बाउंस ने घोषणा की है कि इंफिनिटी इलेक्ट्रिक स्कूटर EV को भारत में गुरूवार 2 दिसम्बर को लांच करेगा और लांच की तारीख से ही ईवी की बुकिंग भी शुरू की जायेगी।  कंपनी लांच के बाद अगले वर्ष से ग्राहकों को यह इलेक्ट्रिक स्कूटर की डिलेवरी शुरू करने वाली है। Ola ओला की तर्ज पर बाउंस इलेक्ट्रिक स्कूटर की बुकिंग 499 रूपये टोकन राशि के साथ चालू करेगी। Bounce Infinity  बाउंस इंफिनिटी इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ स्मार्ट, अलग होने वाली लिथियम आयन बैटरी दी गयी है। जरूरत पड़ने पर इस स्कूटर से बैटरी को अलग भी किया जा सकेगा और सुविधा के अनुसार इसे चार्ज किया जा सकता है।

बिना बैटरी के भी स्कूटर को खरीदा जा सकता है

बाउंस EV नए स्कूटर में अनोखा ‘Battery As A Service’ विकल्प भी दे रही है जहां बिना बैटरी के भी स्कूटर को खरीदा जा सकता है, इससे ये स्कूटर बहुत किफायती हो जाता है।  इसके बाद ग्राहक बोनस के बैटरी-स्वैपिंग नेटवर्क की मदद से शुल्क जमा करके डिस्चार्ज बैटरी की जगह फुल चार्ज बैटरी स्कूटर में लगा सकते है।  इस विकल्प से बैटरी वाले स्कूटर के मुकाबले 40% कम कीमत पर बिना बैटरी वाले स्कूटर को खरीदा जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *