NIA की छापेमारी देश के 10 कुख्यात गैंगस्टर, कई राज्यों में फैला हुआ है आतंक, इनका होगा काम तमाम
नई दिल्ली. नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने सोमवार 12 सितम्बर को देशभर में कुख्यात गैंगस्टर्स के ठिकानों पर छापेमारी की है। यह छापे 10 गैंगस्टर्स के 60 से अधिक ठिकानों पर की जा रही है। इनमें से कई जेल में बैठकर गैंग चला रहे हैं तो कई पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के साथ मिलकर काम करने से बात नहीं आ रहे हैं।
दरअसल, इन गैंगस्टर्स के हौंसले इतने बुलंद हो गये थे कि यह विदेश में बैठकर या जेल से ही साजिशें रचने लगे रहते थे। हाल हीमें सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में भी यह थ्योरी सामने आयी थी। इस मामले की जांच करने पर पुलिस को पता चला था कि गोल्डी बराड़ नामक गैंगस्टर ने कनाडा से बैठकर मूसेवाला की हत्या की साजिश रची थी।
तिहाड़ जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई नाम गैंगस्टर की भी इसमें मुख्य भूमिका थी। यह गैंग्स पुलिस के साथ-साथ जांच एजेंसियों के लिये भी सिरदर्द बन गये थे। इन गैंगस्टर्स का नेटवर्क दिल्ली, पंजाब, राजस्थान और हरियाणा सहित कई राज्यों में फैला है। इस लिस्ट में जितेन्द्र गोगी भी शामिल हैं। जिसकी हत्या रोहिणी कोर्ट में हो चुकी है। लेकिन इसका गैंग पूरी तरह से एक्टिव है।

गुरुग्राम-दिल्ली में हो चुकी कई बड़ी वारदात
गुरुग्राम और दिल्ली में दोनों ही गैंग के बदमाशों के बीच कई बार गैंगवार हो चुकी हैं। गुरुग्राम के नाहरपुर रूपा के रहने वाले कौशल चौधरी और अमित डागर ने बंबीहा गैंग से मिलकर पिछले साल अगस्त में अकाली दल यूथ के नेता विक्की मिड्डूखेड़ा का मोहाली में कत्ल करा दिया था। इसके बाद पंजाब के ही जालंधर में कुछ माह पहले हुए कबड्डी के इंटरनेशल खिलाड़ी संदीप नांगल अंबिया की हत्या की गई।एक कांग्रेसी नेता के मर्डर में भी कौशल चौधरी व अमित डागर का नाम सामने आया था। वहीं दूसरी तरफ मानसा के जवाहरका में 29 मई को हुए पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के मर्डर में भी ज्यादातर शूटर्स हरियाणा के ही शामिल रहे हैं। इसके अलावा लॉरेंस गैंग ने इसी साल मार्च महीने में गैंगस्टर कौशल चौधरी के नजदीकी शराब कारोबारी दो सगे भाइयों का गुरुग्राम के पटौदी कस्बा में कत्ल करा दिया था।

