INS Vikrant के बाद भारत के मिला एक और युद्धपोत, TARAGIRI हुआ लांच
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कई बार ‘‘आत्मनिर्भर भारत’’ का आव्हान कर चुके हैं। ऐसे में भारतीय नौसेना INS Vikrant की कमीशनिंग के बाद एक और युद्धपोत को अपने बेडे में शामिल करने जा रही है। इसका नाम है तारागिरी जो एक स्टेल्थ फ्रिगेट हैं। जिसे आज लांच कर दिया गया है। आईय जानते हैं इसकी खासियतें…..

Taragiri देश में P-17Aफ्रिगेट के तहत बनन वाला तीसरा युद्धपोत है। इसका निर्माण मुंर्बइअ के मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स ने किया, जहां आज इसे लांच किया गया। Taragiri का नाम गढ़वाल स्थित हिमालय की पहाड़ी श्रृंखला के नाम पर रखा गया है।

Taragiri को इंटीग्रेटेड कंस्ट्रक्शन मेथेडेलॉजी से बनाया गया है। यानी इसके अलग-अलग हिस्सों को विभिन्न जगहों पर बनाया गया और फिर उसे लाकर एक साथ जोड़ दिया। इसे 10 सितम्बर 2020 को बनाना शुरू किया गया था। भारतीय नौसेना में यह अगस्त 2025 तक शामिल हो जायेगा।

Taragiri पर एंटी एयर वॉरफेयर के लिये भविष्य में सतह से हवा में मार करने वाली 32 बराक 8 ईआर (Barak 8 ER) या फिर भारत का सीक्रेट हथियार मिसाइल VLSRSAM लगाई जा सकती है। एंटी सरफेस वॉरफेयर के लिये इस पर 8 ब्रम्होस एंटी 8 BrahMos शिप मिसाइल लगाई जा सकती है। युद्धपोत में एंटी-सबमरीन वॉरफेयर के लिये 2 ट्रिपल टॉरपीडो ट्यूब्स हैं। इसके अलावा 2RBU-6000 एंटी सबसमरीन रॉकेट लॉन्यर्स लगे हुए हैं।

Taragiri 3510 टन वजनी है। इसे भारतीय नौसेना के इन-हाउस ब्यूरो ऑफ नेवल डिजाइन ने डिजाइन किया है। 149 मीटर लम्बा और 17.8 मीटर चौड़ा यह जहाज 2 गैस टर्बाइन और 2 मुख्य डीजल इंजनों के संयोजन से चलता है। भारत में 1964 से अब तक 90 से ज्यादा वॉरशिप, जिसमें छोटे क्राफ्ट से लेकर एयरक्राफ्ट कैरियर तक बनाये जा चुके हैं।

भारत के पास शिवालिक क्लास, तलवार क्लास और ब्रह्मपुत्र क्लास में कुल मिलाकर 12 फ्रिगेट्स हैं। सबसे भारी और अत्याधुनिक 6200 टन वाले शिवालिक क्लास फ्रिगेट है। यह ऐसे जंगी जहाज होते हैं। जिनका मुख्य काम हमला करना ही है। आजकल स्टेल्थ गाइडेड मिसाइल फ्रिगेट्स होते हैं। जिनमें मिसाइलों को तैनात किया जाता है।


