Newsमप्र छत्तीसगढ़

MPRDC के शट डाउन के कारण 24 अप्रैल को कई क्षेत्रों में जलापूर्ति रहेगी बाधित

ग्वालियर – मध्य प्रदेश सड़क विकास निगम, ग्वालियर द्वारा जेएएच के 1000 बिस्तर अस्पताल के मध्य अंडरपास निर्माण कार्य किया जा रहा है। उक्त निर्माण कार्य के दौरान बाधा बन रही जलापूर्ति लाइनों को शिफ्ट करने का कार्य मध्य प्रदेश सड़क विकास निगम द्वारा प्रगति पर है।
सहायक यंत्री महेंद्रप्रसाद अग्रवाल ने बताया कि जेएएच 1000 बिस्तर अस्पताल के मध्य अंडरपास का निर्माण कार्य किया जा रहा है अंडरपास निर्माण कार्य के मध्य आ रही वाटर लाइनों को शिफ्ट करने का कार्य मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम ग्वालियर के द्वारा किया जा रहा है। शिफ्टिंग में बिछाई गई नई लाइनों का मिलान पुरानी एक्जिस्टिंग लाइन से किए जाने हेतु प्रबंधक मध्य प्रदेश सड़क विकास निगम ग्वालियर द्वारा अपने पत्र 23 से 24 अप्रैल तक एक्जिस्टिंग सप्लाई लाइन को बंद करने की मांग की गई है। इस कारण एक्जिस्टिंग वाटर लाइन बंद करने से क्षेत्रों जैसे नेहरू पार्क कंपू, नयाबजार, लोहिया बाजार, रॉक्सी पुल, लक्कड़खाना रोड तवल पुल के पास, ईदगाह कंपू, जवाहर कॉलोनी लोहिया बाजार, जिंसी नाला नंबर 01 एवं 02, निम्बालकर की गोठ नंबर 01, टापू मोहल्ला, कैलादेवी कॉलोनी ,महावीर कॉलोनी, अवाडपुरा, किरार कॉलोनी, माणिक की गोठ इत्यादि क्षेत्रों में 24 अप्रैल को जलप्रदाय बाधित रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *