ग्वालियर से यूपी के लिये लौट रहे मजदूरों की पिक ट्रक से टकराई, 8 की मौत 25 घायल
भिंड. नेशनल हाइवे -719 पर गोहद इलाकेमें सोमवार की देर राहत लगभग 1 बजे तेज रफ्तार पिकअप सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गयी। इससे 8 लोगों की मौत हो गयी और 23 घायल है। इनमें ट्रक चालक भी शामिल है। घायल नंदलाल ने बताया है कि पिकअप में कुल 29 मजदूर सवार थे। सभी अलग-अलग गांव के हैं। यह लोग ग्वालियर से धान की रोपाई का काम पूरा कर घर लौट रहे थे। पहले 4 श्रमिकों की मौत हो गयी और 25 घायल होने की जानकारी आई थी। हादसे के बाद गोहद चौराहा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। 5 शव गोहद और 3 ग्वालियर में रखे गये है। शवों की पहचान की जा रही है।
हाईवे पर मवेशियों से हादसे का खतरा
शुरुआती जांच में सड़क पर बैठी गायों को बचाने की कोशिश को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है। रात में तेज गति से चलने वाले वाहनों के सामने अचानक मवेशी आने से हादसे का खतरा बढ़ जाता है।
हादसे के बाद कुछ समय तक हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सामान्य कराया।
देखिए 3 तस्वीरें…




