LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

MP में यूनिवर्सिटी को साइनाइड बम से उड़ाने की धमकी मिली, पुलिस ने खाली कराई इमारत

भोपाल. भोपाल की पीपल्स यूनिवर्सिटी को साइनाइड बम से उड़ाने की धमकी मिली है। सुबह एक ई मेल के जरिए विवि प्रबंधन को यह धमकी मिली। धमकी देने वाले व्यक्ति ने अपने संदेश में लिखा कि आपके कालेज में सायनाइड पाइजन वाले बम रखे हैं जो दोपहर 12 बजे ब्लास्ट करेंगे। सुबह 11 बजे तक डॉक्टर, स्टूडेंट को निकाल लें। अल्लाहु अकबर। विवि प्रबंधन ने इसकी सूचना पुलिस को दी। उसके बाद पुलिस ने एहतियातन पूरी इमारत को खाली करा लिया है। बम निरोधक दस्ता जांच कर रहा है
पुलिस ने खाली कराया गया कैम्पस
ई-मेल मिलते ही यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी। सुरक्षा के मद्देनजर परिसर को तत्काल खाली कराया गया। क्लासरूम, ओपीडी और प्रशासनिक भवनों से छात्रों व स्टाफ को बाहर निकाला गया। मौके पर बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड ने पहुंचकर जांच शुरू की। संदिग्ध स्थानों की गहन तलाशी ली गई।
मामले की जांच शुरु
पुलिस अधिकारियों के अनुसार ईमेल की तकनीकी जांच की जा रही है। मेल किस आईडी से भेजा गया और उसका सर्वर लोकेशन क्या है, इसकी पड़ताल साइबर सेल द्वारा की जा रही है। प्रारंभिक जांच में मामला शरारत या फर्जी धमकी का भी हो सकता है, लेकिन सुरक्षा के लिहाज से किसी तरह की लापरवाही नहीं बरती गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al holiganbet betnano betnano giriş betparibu betparibu giriş casibom virüsbet kalebet perabet pashagaming virusbet perabet perabet giriş perabet perabet giriş egebet madridbet madridbet giriş imajbet imajbet giriş pashagaming giriş marsbahis marsbahis giriş