Newsमप्र छत्तीसगढ़

MP-BJP की नयी कार्यकारिणी बनकर लगभग तैयार बदलेंगे 60% चेहरे, वीडी ने जिन्हें हटाया उनकी संगठन में होगी वापिसी

भोपाल. मध्यप्रदेश की भाजपा की नयी कार्यकारिणी को लेकर चल रहा मंथन पूरा हो गया है। प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडलेवाल ने संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा और सीएम डॉ. मोहन यादव के साथ प्रदेश पदाधिकारियों के नामों पर चर्चा करने के बाद सूची तैयार कर ली है। इसे मंजूरी के लिये केन्द्रीय नेतृत्व को भेजा जा रहा है।
प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल को अध्यक्ष बने 97 दिन बीत चुके हैं। वह 2 जुलाई को इस पद पर नियुक्त किये गये थे। वह फिलहाल पूर्व प्रदेशाध्क्ष वीडी शर्म की बनाई गयी टीम के साथ ही काम कर रहे हैं। पिछले 3 माह से वह लगातार कार्यकर्त्ताओं से मुलाकातें कर रहे हैं। भाजपा के सूत्र बताते हैं कि दीवाली के पहले प्रदेश की कार्यकारिणी का ऐलान हो सकता है।
पुराने संगठन मंत्रियों की वापिसी होगी संभव
सितम्बर 2021 में भाजपा ने संभागीय संगठन मंत्रियों को हटा दिया था। भाजपा के तत्कालीन प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने शैलेन्द्र बरूआ (जबलपुर और होशंगाबाद), आशुतोष तिवारी (भोपाल और ग्वालियर), जितेन्द्र लिटोरिया (उज्जैन), श्याम महाजन (रीवा और शहडोल), जयपाल चावला को इन्दौर और केशवसिंह भदौरिया (सागर और चम्बल) को संभागीय मंत्री पद से हटाकर प्रदेश कार्यसमिति में सदस्य बनाया था।
वीडी की टीम में रहे 60% चेहरे बाहर होंगे
वीडी शर्मा मध्य प्रदेश भाजपा के 5 साल 4 महीने 17 दिन तक प्रदेश अध्यक्ष रहे। उन्हें 15 फरवरी 2020 को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था। कोरोना संकट के चलते उनका कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ाया गया था। फिर संगठन चुनाव में हुई देरी के कारण उनका कार्यकाल अघोषित रूप से बढ़ता गया। वीडी शर्मा के साथ प्रदेश कार्यकारिणी में शामिल रहे 8 पदाधिकारी सांसद और 8 पदाधिकारी विधायक बन चुके हैं। किसान मोर्चा, ओबीसी मोर्चा, महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भी सांसद और मंत्री बन गए हैं। नई कार्यकारिणी में टीम वीडी में शामिल रहे पदाधिकारियों में से 60% चेहरे बदले जाएंगे।
महामंत्री और कार्यालय प्रभारी के लिए जोड़-तोड़
बीजेपी की प्रदेश कार्यकारिणी में शामिल होने के लिए नेताओं ने दिग्गजों से खूब सिफारिश लगवाई है। सबसे ज्यादा लॉबिंग प्रदेश महामंत्री बनने के लिए कराई गई है। प्रदेश कार्यालय प्रभारी और कार्यालय मंत्री के लिए भी नेताओं ने नए प्रदेश अध्यक्ष से कई बार मेल-मुलाकातें की हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al padişahbet padişahbet giriş