LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

MP में डॉक्टर से 1.40 लाख के नकली नोट बरामद, पाकिस्तान के कागज पर थी प्रिंटिंग

भोपाल. भोपाल में कोहेफिजा थाना पुलिस ने एक युवक से 500-500 के 280 नकली नोट बरामद किए है। आरोपी ने खुद को एमबीबीएस डॉक्टर बताया। दरअसल सौफिया कॉलेज मैदान के पास बुधवार को संदिग्ध युवक कम कीमत पर 500 के नोट किसी को देने आया था। पुलिस ने पकडा तो नाम सैफुल इस्लाम पिता अनवर उल इस्लाम 25 निवासी अरेरा कॉलोनी, शाहपुरा भोपाल बताया। जब बैग की तलाशी ली गई तो उसमें अलग-अलग सीरीज के जाली नोट मिले। एक आईफोन, एक एंड्रॉयड मोबाइल जब्त किया। युवक को कोर्ट से सात दिन की रिमांड पर लियागया है।
पुलिस को संदिग्ध ट्रांजेक्शन भी मिले
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पहचान छिपाने आईफोन में यूके प्लास 44 नंबर का उपयोग कर वाट्सऐप कॉलिंग करता था। पुलिस को संदिग्ध ट्रांजेक्शन भी मिले। युवक ने स्वीकार है कि पशिचम बंगाल से नोट लाकर भोपाल सहित अन्य स्थानों पर खपाता था। यह काम तीन साल से कर रहा था।
जाली नोट नेपाल और पाकिस्तान के कागत पर छपे
हर दो से तीन माह में बंगाल से जाली नोट लाकर 300 रुपए में 500 का एक नोट देता था। सूत्रों की मानें तो इंटरनेशनल कनेक्शन सामने आया है। क्योंकि जाली नोट नेपाल और पाकिस्तान के कागज पर छपे है। शहर में बीते कुछ वर्षोें से लगातार नकली नोट अलग-अलग बैंक शाखाओं में जमा होने की सूचनाएं आई है। बैंकों ने थानों में केज दर्ज कराए। पुलिस का दावा है कि इस संबंध में गंभीरता से जांच करेंगे ताकि सही जानकारी मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al holiganbet betnano betnano giriş betparibu betparibu giriş casibom virüsbet kalebet perabet pashagaming virusbet perabet perabet giriş perabet perabet giriş egebet madridbet madridbet giriş