LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

दिल्ली पुलिस ने पकडे 9 आतंकी, आईएसआई की बडी साजिष नाकाम, मंदिरांे पर ग्रेनेड से हमले का प्लान था

नई दिल्ली. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक बड़े आतंकी नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए ‘गैंग बस्ट ऑपरेशन 2.0’ के तहत नौ संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। जांच में खुलासा हुआ है कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई समर्थित ‘शाहजाद भट्टी मॉड्यूल’ दिल्ली और हरियाणा के महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों को दहलाने की साजिश रच रहा था।
निशाने पर थीं देश की कई जगह
इस मॉड्यूल के निशाने पर दिल्ली का एक ऐतिहासिक मंदिर, दिल्ली-सोनीपत हाईवे स्थित एक प्रसिद्ध ढाबा और हरियाणा के हिसार में स्थित एक सैन्य कैंप था। गिरफ्तार आरोपियों में से एक ने दिल्ली के मंदिर की विस्तृत रेकी की थी और वहां तैनात सुरक्षा बलों (पुलिस और अर्धसैनिक बल) की तस्वीरें सोशल मीडिया के माध्यम से पाकिस्तान स्थित अपने हैंडलर्स को भेजी थीं। उनकी योजना मंदिर परिसर में अंधाधुंध फायरिंग कर दहशत फैलाने और जवानों को निशाना बनाने की थी।
लोकप्रिय ढाबे पर हमला करने का काम सौंपा था
इसके अलावा, मॉड्यूल को दिल्ली-सोनीपत हाईवे के एक लोकप्रिय ढाबे पर ग्रेनेड हमला करने का काम सौंपा गया था। चूंकि इस ढाबे पर रोजाना हजारों यात्रियों की भीड़ रहती है, इसलिए हमलावरों का मुख्य उद्देश्य बड़े पैमाने पर जनहानि करना था। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपियों ने हिसार स्थित सैन्य कैंप और उसके आसपास के संवेदनशील इलाकों के वीडियो बनाकर सीमा पार भेजे थे।
कुछ पुलिस थानों की रेकी की
स्पेशल सेल की पूछताछ में उत्तर प्रदेश के कुछ पुलिस थानों की रेकी किए जाने की बात भी सामने आई है। सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि इस साजिश का उद्देश्य देश की आंतरिक सुरक्षा को अस्थिर करना था। फिलहाल, पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से सघन पूछताछ कर रही है ताकि इस नेटवर्क की फंडिंग, हथियारों की सप्लाई चेन और अन्य गुप्त ठिकानों का पता लगाया जा सके। इस कार्रवाई ने राजधानी और पड़ोसी राज्यों में संभावित बड़े आतंकी हमलों को समय रहते विफल कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al holiganbet betnano betnano giriş betparibu betparibu giriş casibom virüsbet kalebet perabet pashagaming virusbet perabet perabet giriş perabet perabet giriş egebet madridbet madridbet giriş