LatestNewsराज्य

MP में प्रमोशन की तैयारियों के बीच मांगी रिक्त पदों की जानकारी

भोपाल. मोहन यादव सरकार ने 9 साल से पेंडिंग कर्मचारियों और अधिकारियों के प्रमोशन के लिए रास्ता निकालने के बाद पदोन्नति के कारण रिक्त होने वाले पदों और पहले से रिक्त पदों पर भर्ती के लिए तैयारी शुरू कर दी है। इसी के चलते उच्च शिक्षा विभाग, जल संसाधन विभाग समेत कई विभागों ने संभागीय अधिकारियों के माध्यम से जानकारी मांगी है। यह जानकारी अप्रैल माह में ही देने के लिए कहा गया है। इसी के तहत उच्च शिक्षा विभाग ने प्रदेश के सभी महाविद्यालयों के प्राचार्यों से एक हफ्ते में ही कर्मचारियों के रिक्त पदों का ब्यौरा मांगा है ताकि आने वाले समय में इसकी समीक्षा कर भर्ती के लिए प्रक्रिया शुरू की जा सके।
उच्च शिक्षा विभाग ने महाविद्यालयों के तृतीय श्रेणी, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के बारे में यह जानकारी क्षेत्री अतिरिक्त संचालकों के माध्यम से मांगी है। उच्च शिक्षा आयुक्त ने इसको लेकर सभी क्षेत्रीय अतिरिक्त संचालकों को पत्र लिखकर कहा है कि सभी शासकीय कालेज में रिक्त पदों की संभागवार पूरी जानकारी मंगाकर शासन को भेजें। इसमें कालेजों के तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के स्वीकृत, नियमित, आकस्मिक निधि और आउटसोर्स में काम करने वाले कर्मचारियों की जानकारी शामिल है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *