LatestUncategorizedराज्यराष्ट्रीय

MP में कर्मचारियों का महंगाई भत्ता चार प्रतिशत बढ़ाने की तैयारी

भोपाल. मध्य प्रदेश के कर्मचारियों-पेंशनरों के लिए गणतंत्र दिवस खुशखबरी लेकर आएगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इस मौके पर राज्य के पांच लाख नियमित कर्मचारियों का महंगाई भत्ता चार प्रतिशत बढ़ाकर 38 प्रतिशत करने की घोषणा कर सकते हैं, जो जनवरी के वेतन से जुड़कर मिलेगा। इसके साथ ही साढ़े चार लाख पेंशनरों का महंगाई भत्ता भी बढ़ाया जा सकता है। वर्तमान में केंद्रीय कर्मचारियों को 38 प्रतिशत महंगाई भत्ता दिया जा रहा है। जबकि राज्य के कर्मचारियों को 34 प्रतिशत मिल रहा है। वहीं पेंशनरों को 33 प्रतिशत महंगाई भत्ता दिया जा रहा है, जो केंद्र सरकार के पेंशनरों की तुलना में पांच प्रतिशत कम है।

चुनावी साल में कर्मचारियों की मांग
अब चुनावी साल है और कर्मचारी कई मांगों को लेकर सरकार से नाराज भी चल रहे हैं। इसलिए सरकार 26 जनवरी को चार प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाने की घोषणा कर सकती है। वित्त विभाग ने इसकी पूरी तैयारी कर ली है। इसके साथ प्रदेश के साढ़े चार लाख पेंशनरों की भी सरकार सुध लेगी। उन्हें वर्तमान में 33 प्रतिशत महंगाई भत्ता दिया जा रहा है। जिसे बढ़ाया जा सकता है। केंद्रीय पेंशनरों को वर्तमान में 38 प्रतिशत महंगाई भत्ता दिया जा रहा है।

एरियर मिलने की उम्मीद नहीं
राज्य के कर्मचारियों का चार प्रतिशत महंगाई भत्ता जुलाई 2022 से बकाया है। सरकार 26 जनवरी को इसे बढ़ाएगी भी तो कर्मचारियों को लाभ जनवरी 2023 से मिलेगा। यानी छह माह की राशि का घाटा होगा। पिछले 15 वर्षों से यही पैटर्न है कि सरकार महंगाई भत्ते के एरियर की राशि नहीं दे रही है। वित्त विभाग ने इस बार भी इसकी कोई तैयारी नहीं की है। इसलिए कर्मचारियों को एरियर राशि मिलने की उम्मीद नहीं है।

चार प्रतिशत भत्ता बढ़ने पर किस संवर्ग को कितना लाभ मिलेगा
संवर्ग — लाभ
प्रथम — 4000 से 6500
द्वितीय — 2800 से 4500
तृतीय — 1400 से 3000
चतुर्थ — 900 से 1400
राज्य के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता केंद्र के कर्मचारियों के समान करने पर विचार चल रहा है। जल्द ही परिणाम सामने आ जाएंगे। – रमेशचंद्र शर्मा, अध्यक्ष, मप्र राज्य कर्मचारी कल्याण समिति।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al vaycasino vaycasino giriş pusulabet pusulabet giriş perabet perabet perabet giriş pashagaming betcio betcio holiganbet holiganbet holiganbet holiganbet meritking jojobet grandpashabet perabet perabet giriş lunabet restbet giriş holiganbet matbet kingbetting giriş lunabet giriş holiganbet jasminbet jasminbet giriş betcio egebet egebet giriş betpas betpas giriş galabet piabet betcio tokyobet betplay perabet bets10 casinoroyal galabet lunabet restbet matbet madridbet virüsbet vaycasino vaycasino giriş matbet matbet giriş marsbahis marsbahis giriş nakitbahis nakitbahis giriş avrupabet betzula perabet pashagaming superbetin süperbetin