60 हजार रुपए के पार होने वाला है सोना
ग्वालियर. सोने-चांदी के भाव में आई तेजी से सभी हैरान है। जिन्होंने सोने-चांदी में निवेश कर रखा है, उनके लिए यह अच्छी खबर है कि इन धातुओं के दाम बढ़ने लगे है। ऐसी ही तेजी रही तो सराफा बाजार में थोड़े दिन बाद ही सोना 60 हजार रुपए तोला हो जाएगा। चांदी पहले ही 70 हजार रुपए किलो पर पहुंच चुकी है। कीमती धातु सोने के दामों में तेजी का दौर जारी है। सराफा बाजार में स्टैंडर्ड सोने के दाम 58,850 रुपए प्रति दस ग्राम पर जा पहुंचे हैं। इस साल की शुरूआत से ही सोने के दामों में तेजी बनी हुई है। 2 जनवरी से अब तक सोना 2150 रुपए प्रति दस ग्राम महंगा हो चुका है। जिस हिसाब से सोने में तेजी जारी है, उसे देखते हुए सराफा कारोबारियों का मानना है कि जल्द ही सोना 60,000 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर को भी पार कर जाएगा। हालांकि सोने के बढ़ते दामों के कारण सराफा बाजार में खरीदारी पर असर देखने को मिल रहा है, सहालग का सीजन होने के बावजूद ग्राहकों की संख्या कम देखने को मिल रही है। जबकि बिकवाली का दौर जारी है। इधर चांदी के दाम भी 70,000 रुपए प्रति किलो पर जा पहुंचे हैं।
ऐसे बढ़े सोने के दाम
सोना स्टैंडर्ड के दाम 02 जनवरी को 56,700 प्रति दस ग्राम थे।
20 जनवरी को सोना स्टैंडर्ड के दाम रुपए प्रति दस ग्राम पर थे।
इसलिए बढ़ रहे दाम
डॉलर के मुकाबले रुपए में गिरावट का आना।
विश्व के ज्यादातर देशों में सेंट्रल बैंकों की ओर से सोने की खरीदारी करना।
रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध, इससे विश्व में सोने में निवेश बढ़ रहा है।

