MP में 8144 करोड़ से बनेंगे 11 नए इंडस्ट्रियल पार्क, उज्जैन, ग्वालियर समेत कई जिलों में होगा विकास
भोपाल. मध्य प्रदेश में भारत सरकार की भारत औद्यागिक विकास योजना के अंतर्गत पहले चरण में 11 औद्यौगिक पार्क बनाए जाना प्रस्तावित है। 9047 एकड क्षेत्र में औद्योगिक अधोसंरचना विकसित की जाएगी। इसकी लागत 8144.35 करोड रुपये आएगी। इन औद्योगिक पार्कों को निवेश-तैयार और प्लग-एंड-प्ले सुविधाओं से युक्त विकसित करने का लक्ष्य है। नई दिल्ली में मुख्यमंत्री मोहन यादन ने राष्ट्रीय औद्योगिक गलियारा विकास एवं कार्यान्वयन ट्रस्ट की एपेक्स मॉनिटरिंग अथॉरिटी की बैठक में राज्य सरकार का विजन रखते हुए यह जानकारी दी।
इन 11 क्षेत्रों में बनेंगे हाई-टेक पार्क
भारत औद्योगिक विकास योजना के अंतर्गत प्रदेश द्वारा पहले चरण के लिए राज्य के विभिन्न भौगोलिक क्षेत्रों में संतुलन स्थापित करते हुए औद्योगिक पार्क प्रस्तावित किए है। इसमें अवंतिका इंडस्ट्रियल सेंटर उज्जैन, धार, देवास-षाजापुर, रतलाम, सीहोर, सागर, गुना, मोहना (ग्वालियर), जबलपुर, कटनी और षिवसागर षामिल है।
भेंसोला औद्योगिक पार्क को टेक्सटाइल पार्क के रूप में प्रस्तावित किया गया है जो धार स्थित भारत के सबसे बडे पीएम मित्र पार्क का विस्तार होगा तथा वस्त्र क्षेत्र की संपूर्ण वैल्यू चेन को समाहित करेगा। इसके अतिरिक्त ये इंडस्ट्रियल पार्क फार्मा, ऑटोमोबाइल, रिन्यूएबल एनर्जी इक्विपमेंट, सेमीकंडक्टर, आईटी सहित विभिन्न क्षेत्रों को समर्थन देंगे।

