LatestNewsराज्य

MP में आर्मी ट्रेन डिरेल करने की साजिश, ट्रैक पर डेटोनेटर बिछाए

भोपाल. देश के 3 राज्यों में ट्रेन पलटने की साजिश की गई, हालांकि तीनों जगहों पर ही लोको पायलट ने साजिश को नाकाम कर दिया। मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में सेना के जवानों को ले जा रही ट्रेन में विस्फोट की कोशिश की गई थी। यह सितंबर की है। रेलवे सूत्रों ने बताया कि बुरहानपुर के नेपानगर में रेलवे ट्रैक पर डेटोनेटर बिछाए गए। हालांकि ट्रेन के पहुंचने से पहले ही कुछ डेटोनेटर विस्फोट की कोशिश की गई थी। यह घटना 18 सितंबर की है। रेलवे सूत्रों ने बताया कि बुरहानपुर के नेपानगर में रेलवे ट्रैक पर डेटोनेटर बिछाए गए, हालांकि ट्रेन के पहुंचने से पहले ही कुछ डेटोनेटर फूट गए। इससे रेलवे अधिकारी अलर्ट हो गए और स्टेशन पर ट्रेन रूकवा दी गई।
यूपी के कानपुर में प्रेमपुर स्टेशन के पास ट्रैक पर एक छोटा सिलेंडर रखा मिला। जेटीटीएन गुड्स ट्रेन के लोका पायलट ने सिलेंडर देखते ही इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को 10 फीट पहले ही रोक लिया।
पंजाब के बठिंडा में रेलवे ट्रैक पर सरियों का बंडल रख दिया गया। इसे देखकर मालगाड़ी के लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगा दिया, जिससे हादसा टल गया।
बिहार के मुजफ्फरपुर में शनिवार रात मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर रेल लाइन के बीच इंजन के कुल 6 चक्के पटरी से उतर गए। घटना शनिवार की रात 8.31 बजे की है। शुरुआती जांच में‎ लोको पायलट और पॉइंट मैन की लापरवाही सामने आई है।
ट्रेन डिरेल से जुड़ी 3 घटनाएं सामने आईं

पुलिस के साथ ही देश की खुफिया एजेंसियां मामले की जांच में जुट गई हैं।
MP में आर्मी अफसरों की ट्रेन पलटने के लिए 10 डेटोनेटर रखे गए
18 सितंबर को मध्य प्रदेश के बुरहानपुर से आर्मी की ट्रेन गुजरने वाली थी। ट्रेन खंडवा से होते हुए तिरुवनंतपुरम जा रही थी। इसमें आर्मी के अफसर, कर्मचारी और काफी असलहा मौजूद था। रेलवे सूत्रों के मुताबिक, सागफाटा के पास ट्रैक पर 10 डेटोनेटर करीब एक से डेढ़ फीट की दूरी पर रखे गए थे। सूचना मिलने पर ट्रेन को सागफाटा में रोक दिया गया और ट्रेन डिरेल करने की साजिश नाकाम हो गई।


कानपुर में ट्रेन डिरेल करने की 38 दिन में 5वीं साजिश
कानपुर में रविवार को प्रेमपुर स्टेशन पर सिलेंडर रखे होने की सूचना मिलते ही रेलवे के सीनियर अफसर, आरपीएफ, जीआरपी और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे। अफसरों ने बताया कि मालगाड़ी कानपुर से प्रयागराज जा रही थी। ट्रैक पर रखा 5 किलो का सिलेंडर खाली था। यूपी में 38 दिनों में ट्रेन पलटने की यह 5वीं साजिश है। इससे पहले कानपुर में ही 8 सितंबर को भरा सिलेंडर रखकर कालिंदी एक्सप्रेस को डिरेल करने की साजिश रची गई थी।

बठिंडा में बंगी नगर के पास रेलवे पटरी से बरामद हुआ सरिया।
बठिंडा में रेलवे ट्रैक पर सरियों का बंडल रखा
पंजाब के बठिंडा में बंगी नगर के पास एक बड़ा रेल हादसा टल गया। यहां दिल्ली की तरफ से एक मालगाड़ी आ रही थी। तभी लोको पायलट को ट्रैक पर सरियों का एक बंडल दिखा। उसने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी। सूचना मिलने पर रेलवे अधिकारी पहुंचे और मामले की जांच शुरू की।

हादसे की वजह से मुजफ्फरपुर-पुणे स्पेशल ट्रेन 1 घंटे की देरी से रवाना हुई।
मुजफ्फरपुर में इंजन के 6 पहिए बेपटरी, ट्रेन 1 घंटा लेट
मुजफ्फरपुर में मुजफ्फरपुर-पुणे स्पेशल ट्रेन के इंजन के 6 पहिए बेपटरी हुए थे। डिरेल हुए इंजन को मुजफ्फरपुर-पुणे स्पेशल ट्रेन से जोड़ना था। रेलवे के मुताबिक, इंजिन जोड़ने के दौरान ‎भागलपुर-मुजफ्फरपुर इंटरसिटी जंक्शन पर आ रही थी। इस कारण इंजन काे सिग्नल नहीं दिया‎ गया और बिना सिग्नल के इसे आगे बढ़ाया गया, जिसके चलते पहिए बेपटरी हो गए।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al vaycasino vaycasino giriş pusulabet pusulabet giriş perabet perabet perabet giriş norabahis giriş pashagaming betcio betcio norabahis holiganbet holiganbet holiganbet holiganbet meritking jojobet norabahis grandpashabet perabet perabet giriş lunabet restbet giriş holiganbet holiganbet giriş bettilt matbet norabahis norabahis giriş kingbetting giriş lunabet giriş holiganbet jasminbet jasminbet giriş betzula jasminbet betcio egebet egebet giriş betpas betpas giriş galabet piabet betcio tokyobet betplay