LatestNewsराज्य

MP कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, बर्खास्त होंगे 900 पदाधिकारी, वरिष्ठ नेताओं पर गिरी गाज

भोपाल. मध्यप्रदेश में कांग्रेस की कायापलट की तैयारी है। जीतू पटवारी की नई टीम भले ही घोषित नहीं की जा सकी है पर यह कागजों पर आकार ले चुकी है। बताया जा रहा है कि पटवारी ने कांग्रेस में बड़ा बदलाव किया है। नई कार्यकारिणी में पुराने लोग कम रहेंगे, युवा और महिलाओं का वर्चस्व बढ़ेगा। जीतू पटवारी ने कई दिग्गज नेताओं को किनारे कर दिया है हालांकि दिग्विजयसिंह, कमलनाथ को पर्याप्त महत्व देेते हुए उनके कुछ खास समर्थकों को टीम में स्थान दिया गया है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार के समर्थकों को नई टीम में अहम भूमिका दी गई है।
प्रदेशाध्यक्ष बनने के 7 माह बाद भी जीतू पटवारी की कांग्रेस की नई टीम का सभी को इंतजार है। कांग्रेस सूत्रों के अनुसार नई कार्यकारिणी का खाका तैयार हो चुका है और जल्द ही इसकी घोषणा भी कर दी जाएगी। सबसे खास बात यह है कि नई कार्यकारिणी छोटी होगी।
कांग्रेस नेताओं ने बताया कि जीतू पटवारी की कार्यकारिणी में ज्यादातर नए चेहरे दिखाई देंगे। पुरानी कार्यकारिणी के 900 से ज्यादा पदाधिकारियों को हटा दिया गया है। जिलों के ज्यादातर बड़े नेताओं को घर बैठा दिया जाएगा। कई वरिष्ठ नेताओं पर गाज गिर चुकी है।
खुद प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और पार्टी के राष्ट्रीय सचिव व मध्यप्रदेश प्रभारी जितेन्द्र सिंह कई अवसरों पर इसका संकेत भी दे चुके हैं। गुरुवार को ही भोपाल आए जितेन्द्र सिंह ने नई कार्यकारिणी का प्रारूप पत्रकारों के समक्ष साझा किया था। उन्होंने बताया कि नई टीम में ऐसे कार्यकर्ताओं को चुना जा रहा है जो जमीन से जुड़े हों, ग्राउंड लेबल पर काम कर सकें।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *