MP में होने वाले हैं ट्रांसफर, कभी भी आ सकती है लिस्ट
भोपाल. मध्य प्रदेश में भारतीय प्रशासनिक सेवा अफसरों के तबादलों का एक दौर आने वाला है। इसमें कुछ अपर मुख्य सचिव, कुछ प्रमुख सचिव और कलेक्टर बदले जा सकते है। संभावित सूची से मुख्यमंत्री कार्यालय, मंत्रालय के कुछ विभागों से लेकर जिले व संभाग तक प्राभावित होने की चर्चा है। ये तबादले ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के पहले किए जाने थे लेकिन तब 42 को ही बदला गया था बाकी के नाम होल्ड करने की अलग-अलग वजह थी। अब ऐसे नामों के साथ कुछ और नाम जोडे जा रहे है। सूत्रों के अनुसार तबादलों के कई आधार हैं। कुछ व्यक्तिगत, कुछ परफॉर्मेंस से जुडे है तो कुछ ऐसे भी अफसरों के नाम बताए जा रहे है जिन्हें एक ही स्थान पर लंबा समय हो रहा है। सरकार ने कई आईएएस अफसरों के तबादले किए है पर राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसरों के तबादले अपेक्षाकृत कम हुए है।
यह होगा असर
मंत्रालय स्तर पर कुछ विभागों को नए अफसर मिलेंगे। इनमें से कुछ तो वे होंगे, जिन्हें बीते कुछ महीने में पदोन्नतियां मिली है। अतिरिक्त प्रभार पर चल रहे पीडब्ल्यूडी जैसे बड़े विभागों को स्थाई प्रशासनिकमुखिया मिल जाएंगे। जिला स्तर पर कुछ मौजूदा कलेक्टरों को वापस बुलाकर, नए अफसरों को जिम्मेदारी दी जा सकती है। जिन आइएएस अधिकारियों से जुड़ी शिकायतें मंत्रालय में घूम रही है, उन्हें मौके नहीं देने के साथ ही अच्छे पदों पर नहीं बैठाया जाएगा, बल्कि ऐसे कुछ अफसरोंको मंत्रालय से बाहरभेजा जा सकता है।

