LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

MP में रेलवे की बड़ी प्लानिंग, 511 किमी लंबे रेलवे ट्रैक की दोनों तरफ से कराई जाएगी फेंसिंग

भोपाल. मध्य प्रदेश में रेलवे ट्रैक की सेफ्टी के लिए रेलवे बडा कदम उठाने जा रहा है। रेलवे जबलपुर रेल मंडल के रूट इटारसी से मानिकपुर के बीच 511 किलोमीटर के हिस्से को फेंसिंग के जरिए कवर करने जा रहा है। इस पर 200 करोड रुपए खर्च होंगे। ट्रैकों में सिक्यो एरिया विकसित किए जाने से ट्रेनें 130 किलोमीटर प्रति घंटे की प्रस्तावित गति को पा लेंगी। वहीं हादसे, हमले और आत्महत्या जैसी घटनाओं पर रोक लगाई जा सकेगी। जानवरों से रेलवे ट्रैक पूरी तरह से सुरक्षित हो जाएंगे। यूरेपियन देशों की तरह ट्रैक पर मानव व जीवों का दखल कम हो जाएगा। हालांकि किसानों से टकराव बढ सकता है।
दोनों तरफ से कवर होगा रेलवे ट्रैक
ट्रैक के अगल-बगल रेलवे की जमीन है, जिस पर पत्थर के पोल और बोर्ड लगाए गए हैं। इन पत्थरों, पोल और बोर्ड के पास से ट्रैक के दोनों ओर लोहे के बड़े पोल लगाए जाएंगे। इनपर प्लास्टिक की मोटी ग्रीन शीट लगाई जाएगी। यह शीट दोनों ओर से ट्रैक को कवर करेगी। इसकी ऊंचाई अधिक होने के कारण इसे पार करना मुश्किल होगा। 511 किलोमीटर लबे ट्रैक के लिए तीन टेंडर निकाले गए थे। इनमें से दो टेंडर निजी कपनियों ने ले लिए है। तीसरा टेंडर प्रक्रियाधीन है। टेंडर होने पर कटनी से सीधी और कटनी से सिंगरौली के बीच भी इसी प्रकार की दीवार बनाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *