LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

MP में बिजली का मूल बिल चुकाने पर 3235 करोड़ रुपये का सरचार्ज होगा माफ

भोपाल. प्रदेश के एक करोड से अधिक बिजली उपभोक्ताओं को बडी राहत देने के लिए सरकार समाधान योजना लेकर आई है। 3 माह या उससे अधिक समय के बकाया बिल चुकाने के लिए बकायादारों को 100 प्रतिशत तक सरचार्ज माफ किया जाएगा। मूल बिल चुकाने पर 3235 करोड रुपये का सरचार्ज माफ होगा। समय से योजना में शामिल होने पर 100 प्रतिशत तक सरचार्ज माफ हो सकता है। योजना का शुभारंभ मुख्यमंत्री मोहन यादव ने राज्योत्सव के तीसरे दिन भोपाल में किया। इस अवसर पर पॉवर मैनेजमेंट कंपनी के नए भवन का लोकार्पण भी किया गया। उल्लेखनीय है कि प्रदेश भर के उपभोक्ताओं पर 11 हजार 179 करोड रुपये बकाया है इसमें 7910 करोड रुपये मूल बिल है।
50 प्रतिशत खपत नवकरणीय ऊर्जा से करने का लक्ष्य
मुख्यमंत्री ने बताया कि हमारा लक्ष्य 2030 तक खपत की 50 प्रतिशत बिजली नवकरणीय ऊर्जा के माध्यम से प्राप्त करने का है। इस दिशा में तेजी से काम हो रहा है। मुरैना में विकसित हो रही प्रदेश की पहली सोलर प्लस स्टोरेज परियोजना में 2.70 रुपये प्रति यूनिट बिजली की सबसे कम टैरिफ दर पर प्राप्त हुई है। सरकार ने वर्ष 2024-25 में लगभग 35 लाख से अधिक किसानों को 18 हजार करोड़ रुपये से अधिक की बिजली सब्सिडी दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al virüsbet medusabahis medusabahis giriş grandpashabet grandpashabet giriş jojobet jojobet giriş vaycasino vaycasino giriş pusulabet pusulabet giriş perabet perabet giriş perabet perabet giriş matbet slot oyna perabet perabet giriş hiltonbet perabet perabet perabet betnano holiganbet galabet kalebet holiganbet kingbetting kingbetting giriş lunabet lunabet giriş rulobet betpas atlasbet