LatestNewsराज्य

MP के अधिकारी-कर्मचारी संयुक्त मोर्चा का ऐलान

भोपाल. पदोन्नति शुरू करने, पुरानी पेंशन बहाली, लिपिकों को राज्य मंत्रालय के समान ग्रेड-पे सहित अन्य मांगों को लेकर मध्य प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी संयुक्त मोर्चा 16 जनवरी को प्रदेश के सभी जिलों में मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव के नाम ज्ञापन सौंपेगा। मोर्चा के अध्यक्ष एमपी द्विवेदी का कहना है कि जब तक सरकार मांगें पूरी नहीं करती है, आंदोलन जारी रहेगा और दिन-ब-दिन जोर पकड़ेगा।
द्विवेदी ने बताया कि 16 जनवरी को सभी जिलों में कर्मचारी प्रदर्शन करेंगे और मुख्यमंत्री-मुख्य सचिव के नाम 48 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपेंगे। वे कहते हैं कि यह आंदोलन यहीं रुकने वाला नहीं है। इसके बाद क्षेत्रीय विधायक और सांसद को ज्ञापन सौंपे जाएंगे। ताकि वे मुख्यमंत्री तक कर्मचारियों की मांगें पहुंचाएं। आंदोलन के कई चरण होंगे, जैसे-जैसे हम आगे बढ़ेंगे अगले चरण की घोषणा करते जाएंगे। द्विवेदी बताते हैं कि अपने प्रति सरकार के रवैये से प्रदेश का कर्मचारी दुखी है और हर हाल में आंदोलन करना चाहता है। हम उचित अवसर आने पर बड़े आंदोलन का ऐलान करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al pokerklas superbetin pashagaming matbet matbet betsat hızlıcasino pashagaming jojobet jojobet giriş holiganbet