3 जुलाई से अमरनाथ यात्रा शुरु, ग्वालियर की ट्रेनें फुल
ग्वालियर. 3 जुलाई से शुरू हो रही पवित्र अमरनाथ यात्रा को लेकर शहर के शिवभक्तों में भारी उत्साह है लेकिन बाबा बर्फानी के दर्शन की राह में सबसे बडा रोडा रेलवे की वेटिंग लिस्ट बन गई है। एमपी के ग्वालियर शहर से जम्मू तवी की ओर जाने वाली तमाम ट्रेनों में अभी से पैर रखने की जगह नहीं है। जून के आखिरी हफ्ते से लेक पूरे जुलाई महीने तक जम्मू रूट की ट्रेनों में रिग्रेड के हालात बन चुके है। ग्वालियर से होकर गुजरने वाली और जम्मू जाने वाली मुख्य ट्रेन झेलम एक्सप्रेस में स्लीपर और थर्ड एसी का कोटा पूरी तरह लॉक हो चुका है। यात्रियों का कहना है कि सिर्फ डेली चलने वाली ट्रेनों ही नहीं बल्कि मालवा एक्सप्रेस, अंडमान एक्सप्रेस जैसी साप्ताहिक वीकली और दो दिवसीय ट्रेनों में भी वेटिंग का आंकडा काफी पार पहुंच गया है।
स्टेशन के आरक्षण केंद्र पर उमड रही है। लोग इस उम्मीद में सुबह 8 बजे से ही लाइन में लग रहे है कि शायद कोई सीट मिल जाए। सबसे ज्यादा मारामारी तत्काल टिकटों को लेकर है। सुबह 10 बजे एसी और 11 बजे स्लीपर का तत्काल कोटा खुलते ही मात्र 2 मिनट के भीतर सभी सीटें फुल हो रही है।
यह है ट्रेनों की स्थिति
12919 मालवा एक्सप्रेस में स्लीपर में 18 3 जुलाई जुलाई तक रिग्रेड और थर्ड एसी में 3-4 जुलाई को रिग्रेड फिर लंबी वेटिंग ।
11077 झेलम एक्सप्रेस में स्लीपर में 4-5 जुलाई को रिग्रेड के बाद लंबी वेटिंग और थर्ड एसी में पूरे महीने वेटिंग ।
11449 जबलपुर श्री माता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस (वीकली) ट्रेन में स्लीपर 40 से ज्यादा वेटिंग और थर्ड एसी में रिग्रेड के साथ लंबी वेटिंग ।
16787 तिरुनेलवेली श्री माता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस (वीकली) ट्रेन 19 अगस्त तक स्लीपर और थर्ड एसी में 22 जुलाई तक रिग्रेड
16031 अंडमान एक्सप्रेस में 24 जुलाई तक स्लीपर और थर्ड एसी में रिग्रेड

