Newsमप्र छत्तीसगढ़

सेफ क्लिक 2.0-एसएसपी ने साइबर जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ

ग्वालियर। पुलिस द्वारा प्रदेशव्यापी साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान ‘‘सेफ क्लिक 2.0’’ का आयोजन 24 जून से 08 जुलाई तक किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य नागरिकों को बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करना तथा सुरक्षित डिजिटल व्यवहार को प्रोत्साहित करना है।
ग्वालियर जिले में ‘‘सेफ क्लिक 2.0’’ अभियान का शुभारंभ SSP धर्मवीर सिंह द्वारा पुलिस कंट्रोल रूम परिसर से साइबर जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया गया। यह साइबर जागरूकता रथ आगामी 15 दिनों तक शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण कर आमजन को साइबर अपराधों से बचाव संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान करेगा तथा साइबर सुरक्षा संबंधी पम्पलेट एवं प्रचार सामग्री वितरित करेगा। कार्यक्रम में अभियान के नोडल अधिकारी ASP सुजावल जग्गा, सुमन गुर्जर, अति. जयराज कुबेर, समस्त सीएसपी, एसडीओपी, थाना प्रभारीगण एवं बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
‘‘सेफ क्लिक 2.0’’ अभियान के दौरान जिलेभर में व्यापक स्तर पर साइबर सुरक्षा संबंधी जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इनमें जनसंवाद कार्यक्रम, साइबर सुरक्षा कार्यशालाएं, डिजिटल प्लेटफॉर्म पर जागरूकता अभियान, जागरूकता रैलियां, बैनर एवं पोस्टर प्रदर्शन, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं, नुक्कड़ नाटक, लघु फिल्मों का प्रदर्शन तथा विभिन्न शैक्षणिक एवं सामाजिक संस्थाओं में विशेष कार्यक्रम शामिल हैं। अभियान के अंतर्गत पुलिस थानों, चौकियों, कार्यालयों एवं सार्वजनिक स्थलों पर साइबर सुरक्षा संबंधी बैनर एवं पोस्टर लगाए गए हैं। साथ ही सार्वजनिक स्थानों, बाजारों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर नागरिकों को सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के प्रति जागरूक किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al holiganbet virüsbet kalebet perabet pashagaming virusbet perabet perabet giriş perabet perabet giriş egebet pashagaming giriş safirbet safirbet giriş betasus betasus giriş virüsbet virusbet egebet giriş medusabahis medusabahis giriş grandpashabet grandpashabet giriş jojobet jojobet giriş holiganbet holiganbet giriş casibom casibom giriş vaycasino vaycasino giriş pusulabet pusulabet giriş