Morena बस पलटने से 8 यात्री घायल, सिविल अस्पताल में भर्ती
मुरैना. सबलगढ़ में बस पलटने का मामला सामने आया है। बस सबलगढ़ से श्योपुर के लिये जा रही थी। Bus पलटने से 8 यात्री जख्मी हो गये हैं। घायलों का इलाज सबलगढ़ के सिविल अस्पताल में चल रहा है। आपको बता दें कि बस नम्बर एमपी06पी1590 हर दिन की तरह सबलगढ़ से श्योपुर जा रही थी। वह सुबह 8.30 बजे के करीब नंदनपुरा से रामपहाड़ी के बीच चल रही थी। इस दौरान मोड़ आया। ड्रायवर ने बस को संभालने की प्रयास किया लेकिन बस कन्ट्रोल से बाहर हो कर और पलट गयी। बस इस तरह पलटी की इसके 6 पहिये ऊपर की ओर हो गये। इस दुर्घटना में 8 यात्री जख्मी हो गये हैं।
बस को सीधा करने में जुटे यात्री
बस के पलटने के बाद जहां घायलों को बाहर निकाल कर सबलगढ़ के सिविल अस्तपाल भेजने के बाद वहीं क्रेन की मदद से बस को सीधा किया जा रहा है।

