7th Pay Commission -केन्द्रीय कर्मचारियों को 31 प्रतिशत महंगाई भत्ता जबकि मप्र के कर्मचारियों को 20 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिल रहा, वजह सरकार के पास पैसा नहीं
नई दिल्ली. 7th Pay Commission – केन्द्रीय कर्मचारियों के लिये अच्छी खबर है इस माह कर्मचारियों को सैलरी बढ़कर आने वाली है। दरअसल 28 % महंगाई भत्ता के बढ़ोत्तरी के बाद एक बार फिर महंगाई भत्ते में 3 % का इजाफा किया गया है। वित्त मंत्रालय के अनुसार अक्टूबर से कर्मचारियों को 3 प्रतिशत बढ़े हुए महंगाई भत्ता (DA) के साथ कुल 31 % महंगाई भत्ता मिलेगा यानी नवम्बर की सैलरी में बढ़कर आयेगा।
गौरतलब है कि लम्बे इंतजार के बाद केन्द्र सरकार ने कर्मचारियों के महंगाई भत्ता को 17 % से बढ़ाकर 28% कर दिया है। 3 % DA की और बढ़ोत्तरी की गयी और इसके बाद कुल DA 31 प्रतिशत हो गया है।
मप्र के कर्मचारियों को मिल रहा 20% महंगाई भत्ता
मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार कर्मचारियों को अभी 20% महंगाई भत्ता दे रही है और कहती है कि अभी सरकार के पास पैसा नहीं हैं जबकि राजनीतिक कार्यक्रम में उड़ाने के लिये पैसे की कोई कमी नहीं है। MP के राज्य कर्मचारी कई बार आन्दोलन करने की चेतावनी दे चुके है। सन् 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव पर ही कर्मचारियों की ओर देखेगी सरकार।
31% हो गया महंगाई भत्ता
कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 31% हो गया है. इससे पहले महंगाई भत्ता 28 परसेंट था ।अब कर्मचारियों की नवंबर की सैलरी में बंपर इजाफा होगा । इस महीने कर्मचारियों की सैलरी 3% बढ़े हुए डीए के साथ आएगी. आइए देखते हैं कि 28% डीए की तुलना में 31% डीए के साथ कर्मचारियों की सैलरी कितनी बढ़ेगी।

