LatestNewsराजनीतिराज्य

LNIPE ग्वालियर एवं CRPF जलधर का सेफा में प्रवेश

ग्वालियर । अनिकेत के 2 गोल की बदौलत LNIPE  ने बालाघाट टीम को हराकर एवं CRPF  जलधर ने डीएफए ग्वालियर को हराकर सिंधिया फुटबॉल के सेमीफाइनल में प्रवेश किया ।
नगर निगम द्वारा आयोजित जीवाजी विश्वविद्यालय खेल मैदान पर 12वी राजमाता विजय राजे सिंधिया फुटबॉल प्रतियोगिता का आज क्वार्टर फाइनल मुकाबला LNIPE ग्वालियर एवं डायमंड फुटबॉल क्लब बालाघाट की टीमों के बीच खेला गया । दोनों ही टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया मध्यांतर तक मुकाबला 0 रहा। मध्यान्ह पश्चात हुए खेल में LNIPE  के खिलाड़ियों ने घरेलू मैदान पर खेल रणनीति में बदलाव कर खेलना शुरू किया।

जिसके परिणाम स्वरूप LNIPE के जर्सी नंबर 10 पहनकर खेल रहे तेजतर्रार खिलाड़ी अनिकेत ने 69 वें मिनट में गोलकर टीम में खुशी की लहर आ गई। एक गोल से पिछड़े मेहमान खिलाड़ी बालाघाट की टीम कुछ समझ पाती कि ठीक 2 मिनट एक मौका और मिला जिसे 71 मिनट अनिकेत ने जोरदार ठोकर देकर वाल को जाल में झुला दिया । अनिकेत ने 3 मिनट में दो गोलकर मैदान पर मौजूद सैकड़ों दर्शकों की वाहवाही लूटी । अंतिम समय में दो गोल से पिछड़ी बालाघाट के खिलाड़ी गोल करने का काफी प्रयास किया लेकिन LNIPE की मजबूत रक्षा पंक्ति के सामने मेहमान टीम अपना खाता नहीं खोल सकी ।

दिन का दूसरा मुकाबला CRPF  जालंधर एवं DFA  ग्वालियर की टीमों के बीच खेला गया जिसमे मैच के शुरुआत में ही सीआरपी के जर्सी नंबर 9 पहनकर खेल रहे ज्ञान ने पहले मिनट में ही गोल किया एक गोल से पिछड़ी ग्वालियर टीम ने काफी मेहनत की लेकिन सी आर पी एफ के सामने थके थके से नजर आए, इसके बाद के मैच में सी आर पी एफ के खिलाड़ी ग्यान ने 47वे मिनट गोलकर स्कोर 2-0 कर दिया अंतिम समय में साथी खिलाड़ी अमरजीत ने 80 वे मिनट में गोलकर 3-0 से परिणाम अपने पक्ष में किया।
आज के मैच
सहायक खेल अधिकारी अयोध्याशरण शर्मा ने बताया कि आज 22 जनवरी रविवार को दो क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे पहला मैच आर्मी हैदराबाद विरुद्ध सारा फुटबॉल क्लब मुंबई के बीच 12:00 बजे,दूसरा मैच रब्बानी फुटबॉल क्लब कामठी नागपुर विरुद सेवन स्टार मऊ के बीच 2 बजे से खेला जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al vaycasino vaycasino giriş pusulabet pusulabet giriş perabet pashagaming betcio betcio holiganbet holiganbet holiganbet holiganbet meritking jojobet grandpashabet perabet perabet giriş lunabet restbet giriş holiganbet matbet kingbetting giriş lunabet giriş holiganbet jasminbet jasminbet giriş betcio egebet egebet giriş betpas betpas giriş galabet piabet betcio tokyobet betplay perabet bets10 casinoroyal galabet lunabet restbet matbet madridbet virüsbet vaycasino vaycasino giriş matbet matbet giriş marsbahis marsbahis giriş nakitbahis nakitbahis giriş avrupabet betzula perabet pashagaming superbetin süperbetin