JK सीमेंट प्लांट हादसे में 5 मजदूरों की मौत, पन्ना में निर्माणाधीन छत का स्लैब के मलबे में दले मजदूरों को नहीं निकाला जा सका
पन्ना. जेके सीमेंट प्लांट में गुरूवार की सुबह बड़ा हादसा हो गया है। प्लांट में निर्माणाधीन हिस्से में छत की स्लैब डाली जा रही थी। जहां सैकड़ों मजदूर काम कर रहे थे। इसी बीच अचानक भाड़ा (स्कैपफोल्डिंग) गिर गया। जिसकी चपेट में कई श्रमिक आ गये। पहले 2 मजदूर की मौत की खबर थी और बाद में यह बढ़कर 5 हो गयी है। लगभग 30 मजदूर घायल हुए हैं।
एएसपी आरती सिंह ने बताया है कि राहत बचाव कार्य किया जा रहा है। कई घायल मजदूरों की नजदीकी कटना जिला अस्पताल के लिये रेफर किया गया है, वहीं मलबे में दबे कई मजदूरों को निकालने की कोशिश की जा रही है।
इस दुर्घटना 3 घंटे के बाद भी प्रशासन और प्रबंधन की ओर से कोई अधिकृत जानकारी नहीं दी जा रही है। प्लांट का मुख्यद्वार बन्द कर दिया गया है। प्लांट के भीतर केवल प्रशासन और कर्मचारियों के साथ-साथ एसडीआरएफ की टीम है। अब तक मृतकों और घायलों को मलबे से नहीं निकाला जा सका है। एम्बूलेंस मौके पर खड़ी हुई है। लेकिन एक भी एम्बूलेंस प्लांट के बाहर नहीं निकली है।
हादसे के बाद की 7 तस्वीरें देखिए-







